गौतम गंभीर को मेंटर बनाना चाहती हैं IPL की 4 टीमें- रिपोर्ट
क्या है खबर?
गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग का कार्यकाल वनडे विश्व कप 2027 तक रहने वाला है। इस बीच खबर है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कुछ टीमों ने गंभीर को मेंटर के तौर पर अपने साथ शामिल करने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। गंभीर इस समय भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
4 टीमों ने दिखाई है गंभीर को अपने साथ शामिल करने में दिलचस्पी
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर को IPL 2028 से पहले 4 फ्रेंचाइजी अपने साथ शामिल करना चाहती हैं।
खबर के अनुसार, उन 4 टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें शामिल हैं।
अगर भारतीय टीम के साथ गंभीर का कार्यकाल ओलंपिक 2028 तक बढ़ाया जाता है तो IPL टीमों का इंतजार और बढ़ जाएगा। हालांकि, उनके कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर किसी तरह की स्पष्टता नहीं है।
KKR
KKR के मेंटर के तौर पर खिताब जीत चुके हैं गंभीर
गंभीर KKR के साथ बतौर मेंटर ट्रॉफी जीत चुके हैं। उनके मेंटर रहते हुए IPL 2024 के फाइनल में KKR ने SRH को 8 विकेट से हराया था। श्रेयस अय्यर ने KKR ने टीम की कप्तानी की थी।
इससे पहले KKR की टीम 2012 और 2014 में खिताब जीतने में सफल हुई थी।
इन दोनों संस्करणों में गंभीर ने टीम की कप्तानी की थी। ऐसे में खिलाड़ी और मेंटर के तौर पर वह KKR के साथ सफल हुए हैं।
LSG
LSG के मेंटर भी रह चुके हैं गंभीर
गंभीर KKR से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ भी मेंटर के तौर पर काम कर चुके थे।
2022 और 2023 में उनकी देखरेख में LSG की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उनके मेंटर के पद से हटने के बाद LSG ने अगले 3 सीजन में निराश किया है।
टीम 2024, 2025 में 7वें और 2026 में 10वें स्थान पर रही थी।
इस लिहाज से गंभीर का मेंटर के तौर पर जुड़ना अच्छा सौदा है।
कोचिंग
भारतीय टीम के साथ कोचिंग के बाद फिर IPL में नजर आ सकते हैं गंभीर
BCCI के नियमों के अनुसार, जब तक गंभीर राष्ट्रीय टीम के कोच पद हैं, तब तक किसी भी IPL टीम के साथ कोच या मेंटर नहीं बन सकते।
ये हितों के टकराव के अंतर्गत आता है। इसलिए फिलहाल वह किसी भी IPL टीम से नहीं जुड़े हैं।
भारतीय टीम के साथ कोच का करार खत्म होने के बाद गंभीर फ्रेंचाइजी लीग में किसी टीम के साथ नजर आ सकते हैं।