Loading...
दूसरे वनडे में गौतम गंभीर के इस फैसले पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान, जानिए क्या कहा 
गौतम गंभीर के फैसलों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं (फाइल तस्वीर)

दूसरे वनडे में गौतम गंभीर के इस फैसले पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान, जानिए क्या कहा 

Nov 09, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक बार फिर टीम के संयोजन और चयन को लेकर बहस छेड़ दी है। उन्होंने दूसरे वनडे में अक्षर पटेल को केएल राहुल से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा, जबकि राहुल छठे नंबर पर उतरे। राहुल ने नाबाद 26 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत राहुल को छठे नंबर पर भेजने के फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने गंभीर की आलोचना की है।

बयान

पूर्व भारतीय कप्तान ने क्या कहा?

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में कहा कि दूसरे वनडे में सिर्फ राहुल ही सहज नजर आए।

उन्होंने कहा, "जब परिस्थितियां मुश्किल होती हैं तो सिर्फ 2 खिलाड़ी आगे आते हैं- विराट कोहली और राहुल। अगर राहुल जल्दी आउट हो जाते तो भारत की हार तय थी। ऐसे में अक्षर के बाद राहुल को छठे नंबर पर भेजना कहां का न्याय है? अक्षर को उनसे पहले बल्लेबाजी कराने के फैसले को आप कैसे सही ठहरा सकते हैं?"

कोच

राहुल के साथ हो रहा अन्याय- श्रीकांत 

श्रीकांत ने आगे कहा, "कोच को समझना चाहिए कि राहुल एक बड़े खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए तीसरे और चौथे नंबर पर शतक लगाए हैं। इसके बावजूद उन्हें इस तरह की भूमिका में सीमित किया जा रहा, यह उनके साथ पूरी तरह अन्याय है।"

श्रीकांत ने गुरनूर बरार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बरार वनडे और टेस्ट में अच्छे हैं, लेकिन टी-20 में उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय है। सामान्य पिचों पर वे अक्सर रन लुटाते हैं।

ADVERTISEMENT