NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें
    धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें
    खेलकूद

    धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें

    लेखन Neeraj Pandey
    April 30, 2020 | 09:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें

    महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगभग 15 साल के करियर में धोनी ने अपार सफलता हासिल की है और आज उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ो में है। धोनी का नाम लेते ही फैंस के दिमाग में कई चीजें घूमने लगती हैं। आइए जानते हैं वो पांच चीज जो धोनी का नाम सुनकर लगभग सबके दिमाग में आती हैं।

    धोनी है तो मैच तो फिनिश हो ही जाएगा

    करियर के शुरुआती दिनों में टॉप ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने वाले धोनी ने कप्तान बनने के साथ ही खुद को मध्यक्रम में शिफ्ट कर लिया। छठे और सातवें नंंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने भारत के लिए अनगिनत मैच फिनिश किए हैं। धोनी का दिमाग काफी तेजी के साथ कैलकुलेशन करता है और मैच ज़्यादा से ज़्यादा करीब तक लेकर जाना और फिर फिनिश करना पसंद करते हैं।

    दांव खेलने से नहीं डरते हैं धोनी

    धोनी ने 2007 टी-20 विश्वकप के फाइनल में ही दिखा दिया था कि वह कभी भी किसी तरह का दांव खेल सकते हैं। मिस्बाह उल हक के सामने जोंगिदर शर्मा को आखिरी ओवर देना धोनी का बड़ा दांव था। 2016 टी-20 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पंड्या से आखिरी ओवर कराना भी एक ऐसा दांव था जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता था। 2011 विश्वकप फाइनल में खुद को प्रमोट करना भी यादगार है।

    शांत दिमाग और कभी हार नहीं मानने का जज़्बा

    धोनी ऐसे कप्तान हैं जो हर हाल में खुद को शांत रखते हैं और बेहद करीबी मुकाबलों में भी वह अपनी नब्ज़ पर काबू पा लेते हैं। 2011 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत ने वनडे मैच में मेज़बान टीम को 191 रनों का लक्ष्य दिया था। दो विकेट शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को केवल 14 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी की चतुराई के साथ भारत ने एक रन से मैच जीता था।

    धोनी और ICC खिताबों का है अनोखा मेल

    धोनी का नाम आने पर भारतीय फैंस को सबसे पहले ICC खिताबों का ख्याल आता है क्योंकि वह ICC के तीनों खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। 2007 टी-20 विश्वकप और 2011 विश्वकप जिताने वाले धोनी ने 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में भी भारत को जीत दिलाई थी। चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड जीत की ओर अग्रसर था, लेकिन धोनी की चतुराई ने अचानक मैच का परिणाम बदल दिया था।

    धोनी की परछाई है हेलीकॉप्टर शॉट

    धोनी शुरु से ही टेक्नीक की बजाय ताकत के साथ खेलने वाले बल्लेबाज रहे हैं और उनका हेलीकॉप्टर शॉट काफी लोकप्रिय है। करियर के शुरुआती दिनों में खेली गई नाबाद 183 रनों की पारी के दौरान उन्होंने श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ हेलीकॉप्टर शॉट पर छक्के लगाए थे। आज भी धोनी फुल लेंथ की गेंद पर यह शॉट लगाते हैं। धोनी के इस शॉट को कई अन्य बल्लेबाज भी अब कॉपी करने लगे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    2011 क्रिकेट विश्व कप

    महेंद्र सिंह धोनी

    CSK ने मुझे दोबारा जिंदा किया, धोनी विश्व के बेस्ट कप्तान- ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स की ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे धोनी- आशीष नेहरा क्रिकेट समाचार
    इन भारतीय खिलाड़ियों ने धोनी के बाद किया था डेब्यू, लेकिन ले चुके हैं संन्यास भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम हैं ये अदभुत रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    माइकल हसी ने चुनी अपने विरोधियों की बेस्ट इलेवन, तीन भारतीयों को मिली जगह विराट कोहली
    #BirthdaySpecial: 41वां जन्मदिन मना रहे आशीष नेहरा के पांच बेस्ट इंटरनेशनल स्पेल क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्वकप रद्द हुआ तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अतिरिक्त मैच खेल सकता है भारत क्रिकेट समाचार

    2011 क्रिकेट विश्व कप

    2011 विश्वकप सेमीफाइनल में सचिन को नॉटआउट दिए जाने से अब तक आहत हैं अजमल पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    धोनी के छक्के को लेकर भड़के गंभीर, कहा- पूरी टीम ने जिताया था 2011 विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी
    आज ही के दिन भारत ने जीता था 2011 विश्व कप, जानिए कुछ अनसुने किस्से महेंद्र सिंह धोनी
    #HappyBirthdayYuvi: जन्मदिन पर जानिए युवराज के बड़े रिकॉर्ड्स और टॉप करियर मोमेंट्स भारतीय क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023