NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #ThankYouDhoni: धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें
    खेलकूद

    #ThankYouDhoni: धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें

    #ThankYouDhoni: धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें
    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 16, 2020, 10:36 am 1 मिनट में पढ़ें
    #ThankYouDhoni: धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें

    महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगभग 15 साल के करियर में धोनी ने अपार सफलता हासिल की और बीते शनिवार को अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह गए। धोनी का नाम लेते ही फैंस के दिमाग में कई चीजें घूमने लगती हैं। आइए जानते हैं वो पांच चीज जो धोनी का नाम सुनकर लगभग सबके दिमाग में आती हैं।

    धोनी है तो मैच तो फिनिश हो ही जाएगा

    करियर के शुरुआती दिनों में टॉप ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने वाले धोनी ने कप्तान बनने के साथ ही खुद को मध्यक्रम में शिफ्ट कर लिया। छठे और सातवें नंंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने भारत के लिए अनगिनत मैच फिनिश किए हैं। धोनी का दिमाग काफी तेजी के साथ कैलकुलेशन करता है और मैच ज़्यादा से ज़्यादा करीब तक लेकर जाना और फिर फिनिश करना पसंद करते हैं।

    दांव खेलने से नहीं डरते हैं धोनी

    धोनी ने 2007 टी-20 विश्वकप के फाइनल में ही दिखा दिया था कि वह कभी भी किसी तरह का दांव खेल सकते हैं। मिस्बाह उल हक के सामने जोंगिदर शर्मा को आखिरी ओवर देना धोनी का बड़ा दांव था। 2016 टी-20 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पंड्या से आखिरी ओवर कराना भी एक ऐसा दांव था जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता था। 2011 विश्वकप फाइनल में खुद को प्रमोट करना भी यादगार है।

    शांत दिमाग और कभी हार नहीं मानने का जज़्बा

    धोनी ऐसे कप्तान हैं जो हर हाल में खुद को शांत रखते हैं और बेहद करीबी मुकाबलों में भी वह अपनी नब्ज़ पर काबू पा लेते हैं। 2011 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत ने वनडे मैच में मेज़बान टीम को 191 रनों का लक्ष्य दिया था। दो विकेट शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को केवल 14 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी की चतुराई के साथ भारत ने एक रन से मैच जीता था।

    धोनी और ICC खिताबों का है अनोखा मेल

    धोनी का नाम आने पर भारतीय फैंस को सबसे पहले ICC खिताबों का ख्याल आता है क्योंकि वह ICC के तीनों खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। 2007 टी-20 विश्वकप और 2011 विश्वकप जिताने वाले धोनी ने 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में भी भारत को जीत दिलाई थी। चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड जीत की ओर अग्रसर था, लेकिन धोनी की चतुराई ने अचानक मैच का परिणाम बदल दिया था।

    धोनी की परछाई है हेलीकॉप्टर शॉट

    धोनी शुरु से ही टेक्नीक की बजाय ताकत के साथ खेलने वाले बल्लेबाज रहे हैं और उनका हेलीकॉप्टर शॉट काफी लोकप्रिय है। करियर के शुरुआती दिनों में खेली गई नाबाद 183 रनों की पारी के दौरान उन्होंने श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ हेलीकॉप्टर शॉट पर छक्के लगाए थे। आज भी धोनी फुल लेंथ की गेंद पर यह शॉट लगाते हैं। धोनी के इस शॉट को कई अन्य बल्लेबाज भी अब कॉपी करने लगे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महेन्द्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    2011 क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    बिग बैश लीग 2022-23: पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता खिताब, इस सीजन में बने ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  बिग बैश लीग
    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन पाकिस्तान समाचार
    जन्मदिन विशेष: जानिए भुवनेश्वर कुमार के बेहतरीन आंकड़े और रिकॉर्ड्स भुवनेश्वर कुमार
    बिग बॉस 16: एलिमिनेट हुईं सुंबुल तौकीर, कहा- सही वक्त पर आई हूं बाहर बिग बॉस 16

    महेन्द्र सिंह धोनी

    एमएस धोनी वाला रोल निभाने में कोई परेशानी नहीं, परिस्थिति के हिसाब से खेलूंगा- हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    एमएस धोनी के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ऐलान, देखिए मोशन पोस्टर आगामी फिल्में
    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विनोद कांबली ने शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज  विनोद कांबली
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा
    क्या विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खोया हुआ फॉर्म प्राप्त कर पाएंगे? विराट कोहली

    2011 क्रिकेट विश्व कप

    बांग्लादेश ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेमी सिडंस को बनाया अपना नया बल्लेबाजी कोच क्रिकेट समाचार
    एक साल पहले धोनी ने कहा था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, ऐसा रहा उनका सफर महेन्द्र सिंह धोनी
    #BirthdaySpecial: 40वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर महेन्द्र सिंह धोनी
    अब भी गौतम गंभीर के नाम हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में ये बड़े रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023