NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कौन है WWE इतिहास का सबसे लंबा रेसलर? जानिये, 5 सबसे लंबे रेसलर्स के बारे में
    अगली खबर
    कौन है WWE इतिहास का सबसे लंबा रेसलर? जानिये, 5 सबसे लंबे रेसलर्स के बारे में

    कौन है WWE इतिहास का सबसे लंबा रेसलर? जानिये, 5 सबसे लंबे रेसलर्स के बारे में

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 16, 2018
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    WWE में बहुत से सुपरस्टार रहे हैं जिन्होंने अपनी कला से दुनियाभर के रेसलिंग फैंस के बीच अपनी पहचान बनाई है।

    लेकिन यदि ऐसे रेसलर्स की बात करें जिनकी लंबाई और शरीर दोनों ही विशालकाय हो तो हमें ज़्यादा नाम नहीं दिखाई देते हैं।

    7.0 फीट या उससे ज़्यादा की लंबाई और भीमकाय शरीर वाले रेसलर्स में शायद कुछ गिने-चुने नाम ही होंगे।

    जानिए WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा लंबाई वाले 5 सुपरस्टार्स के बारे में।

    7.0 फीट

    कई सुपरस्टार्स हैं 7.0 फीट लंबे

    WWE में 7.0 फीट लंबाई में आपको कई सुपरस्टार्स मिल जाएंगे जिन्होंने लंबे समय तक रेसलिंग जगत पर राज किया है।

    इस लिस्ट में केन, बिग शो और बिग कैश सबसे बड़े नामों में से एक हैं।

    हालांकि केन को छोड़कर बाकी दोनों सुपरस्टार्स को WWE ने बहुत ज़्यादा मौेके नहीं दिए।

    बिग शो ने तो फिर भी लंबे समय तक फाइट की और अपनी पहचान रेसलिंग जगत में बनाई लेकिन कैश को वह सफलता नहीं मिली है।

    7.1 फीट

    WWE रिंग में धमाल मचाने वाला भारतीय रेसलर

    द ग्रेट खली ने WWE रिंग में खूब धमाल मचाया था। खली की लंबाई ने उन्हें काफी ज़्यादा मदद भी पहुंचाई थी।

    केन और अंडरटेकर जैसे विपक्षियों को भी खली ने धूल चटा दी थी और अपने पूरे कार्यकाल में खली ने कई शानदार मैच लड़े थे।

    हिमांचल प्रदेश में जन्में खली ने 2000 में ही अपना WWE डेब्यू कर लिया था लेकिन उन्हें अपना नाम बनाने में काफी समय लगा था।

    खली की लंबाई 7.1 फीट है।

    7.2 फीट

    बास्केटबॉलर बना प्रोफेशनल रेसलर

    ब्राज़ील की नेशनल बास्केटबॉल टीम के लिए नेशनल लेवल तक बास्केटबॉल खेलने वाले पाउलो सीजर डा सिल्वा ने बाद में रेसलिंग में अपना करियर बनाया।

    7.2 फीट लंबे पाउलो को फिर बाद में जायंट सिल्वा के नाम से पहचाना जाने लगा।

    1997 में अपना WWE डेब्यू करने वाले सिल्वा ने कई फाइट लड़ी लेकिन ज़्यादातर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    उन्हें कभी भी जीतने वाली स्टोरीलाइन में नहीं रखा गया और ज़्यादातर मैचों में उन्हें हारना ही पड़ा।

    7.4 फीट

    हल्क होगन से फ्यूड करने वाले फ्रेंच रेसलर

    1966 में अपना रेसलिंग डेब्यू करने वाले 7.4 फीट लंबे आंद्रे द जायंट को ग्रोथ हार्मोन ज़्यादा हो जाने के कारण बचपन से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

    उनकी लंबाई और विशालकाय शरीर भी हार्मोन ज़्यादा होने का ही परिणाम था।

    आंद्रे WWE के हाल ऑफ फेम क्लास 1993 में शामिल होने वाले पहले रेसलर थे।

    हल्क होगन के साथ उन्होंने काफी मशहूर फ्यूड किया था लेकिन मात्र 46 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया था।

    8.0 फीट

    WWE के सबसे लंबे सुपरस्टार

    अर्जेंटीना के निवासी होर्हे गोंजालस, अर्जेंटीना के लिए बास्केटबॉल खेलते थे लेकिन फिर वह रेसलिंग में आ गए।

    8.0 फीट लंबे और 209 किलो वजन वाले गोंजालेस ने 1990 में WCW पर अपना रेसलिंग डेब्यू किया था।

    1993 में जायंट गोंजालेस WWF में आ गए थे और दो साल तक वहां फाइट करने के बाद 1995 में उन्होंने रेसलिंग से संन्यास ले लिया।

    2010 में 44 साल की उम्र में ही उनका देहांत हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    WWE

    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स कुश्ती
    जानें WWE सर्वाइवर सीरीज के 5 सबसे शानदार लम्हों के बारे में कुश्ती
    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी कुश्ती
    WWE ने की सीना के वापसी की घोषणा, जानें सीना के 5 सबसे बेस्ट मैच कुश्ती

    कुश्ती

    WWE: रोमन रेंस की जगह ले सकने वाले 5 सुपरस्टार्स WWE
    WWE: रेसलर्स द्वारा एक-दूसरे के घर में घुसकर मार-पीट करने की कुछ घटनाएं WWE
    जानें उन सुपरस्टार्स के नाम जो जल्द ही WWE को कह सकते हैं अलविदा WWE
    WWE के वो 5 रेसलर जिन्होंने कम उम्र में ही कह दिया था दुनिया को अलविदा WWE

    WWE समरस्लैम

    WWE: 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन के पांच बेहतरीन मैच WWE
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को मिलेगा एक और बड़ा सम्मान WWE
    WWE द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे खराब पब्लिसिटी स्टंट WWE
    जानें WWE के इतिहास में की गई 5 सबसे बड़ी बेइज्जतियों के बारे में WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025