NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिये, WWE के इतिहास की 5 सबसे मजबूत महिला रेसलर्स के बारे में
    खेलकूद

    जानिये, WWE के इतिहास की 5 सबसे मजबूत महिला रेसलर्स के बारे में

    जानिये, WWE के इतिहास की 5 सबसे मजबूत महिला रेसलर्स के बारे में
    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 12, 2018, 10:51 am 1 मिनट में पढ़ें
    जानिये, WWE के इतिहास की 5 सबसे मजबूत महिला रेसलर्स के बारे में

    WWE में महिला रेसलिंग काफी आगे पहुंच चुकी है। एक से बढ़कर एक महिला रेसलर्स हैं जो शो को लगातार ख्याति दिला रही हैं। हालांकि WWE में फिलहाल के समय में मौजूद महिला रेसलर्स भले ही शक्तिशाली हैं लेकिन शायद उतनी नहीं हैं जितनी कि पहले हुआ करती थीं। पहले के समय में WWF के पास कुछ ऐसी महिला रेसलर्स थीं जो पुरुषों से भी फाइट कर लेती थीं। जानिए WWE इतिहास की 5 सबसे शक्तिशाली महिला रेसलर्स के नाम।

    Anoa'i परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं निया

    Anoa'i परिवार से होना इस उम्मीदवार को काफी ज़्यादा मजबूत बना देता है। द रॉक की कज़िन निया जैक्स आक्रामक महिला रेसलर हैं जो अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को तहस-नहस कर सकती हैं। बचपन में भी उन्हें कराटे, किक बॉक्सिंग या फिर जूडो से इसलिए निकाल दिया जाता था क्योंकि कोई ना कोई उनके हाथों चोटिल हो ही जाता था। 6 फीट लंबी और 109 किलो वजन वाली निया अपने शुरूआती दिनों से ही आक्रामक रही हैं।

    फैब्यूलस फायरबर्ड हैं बेहद शक्तिशाली

    बेथ फीनिक्स बहुत बड़ी रेसलर नहीं हैं लेकिन वह काफी ज़्यादा मजबूत हैं। उन्होंने ना सिर्फ महिलाओं से फाइट की है बल्कि पुरुषों को भी धोया है। 2010 रॉयल रंबल में फीनिक्स ने द ग्रेट खली को रिंग से बाहर किया था। उन्होंने खली को रस्सी के ऊपर से रिंग के बाहर धकेला था और रॉयल रंबल में पहुंचने वाली दूसरी डिवा बनीं थीं। फीनिक्स ने मेलिना और मिकी जेम्स दोनों को एक साथ अपने कंधे पर उठा लिया था।

    भयावह सपने जैसी विनाशकारी रेसलर

    इस विनाशकारी रेसलर से लॉकर रूम की सारी महिलाएं काफी ज़्यादा डरती थीं। लगभग 6 फीट लंबी और 123 किलो वजन वाली खार्मा ने अपनी सारी विपक्षियों को धूल चटाई थी। 2012 रॉयल रंबल में उन्होंने सरप्राइज अपिएरेंस किया था और माइकल कोल को एलिमिनेट हो जाने पर मजबूर किया था। खार्मा ने फिर हुनिको को भी एलिमिनेट किया लेकिन खुद डॉल्फ ज़िग्लर द्वारा एलिमिनेट हो गईं। हालांकि उससे पहले खार्मा ने ज़िग्लर को बुरी तरह पीटा भी था।

    बॉडी बिल्डिंग छोड़कर रेसलिंग में आई

    काफी सारे लोगों ने निकोल के बारे में नहीं सुना होगा या फिर उन्हें याद नहीं होगा लेकिन वह काफी मजबूत महिला थीं। 6 फीट 2 इंच लंबी और 110 किलो वजन वाली निकोल किसी भी महिला रेसलर के लिए बुरे सपने जैसी थीं। पूर्व बॉडीबिल्डर ने 1998 की शुरूआत में एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग पर अपना डेब्यू किया था। उन्होंने रेसलमेनिया 15 पर WWF में सेबल के बॉडीगार्ड के रूप में अपना डेब्यू किया था।

    'द नाइंथ वंडर ऑफ द वर्ल्ड'

    चायना को 'द नाइंथ वंडर ऑफ द वर्ल्ड' निकनेम से बुलाया जाता था और रेसलिंग रिंग के अंदर उनसे ज़्यादा शायद ही कोई प्रभावशाली रहा है। चायना किसी से फाइट करने से नहीं डरती थी और यहां तक कि वह पुरुष रेसलर्स का सामना करने से भी नहीं हिचकिचाती थीं। क्रिस जेरिको, ट्रिपल एच और एडि गुरेरो जैसे रेसलर्स से चायना फाइट कर चुकी हैं। किंग ऑफ द रिंग और रॉयल रंबल में पहुंचने वाली चायना पहली महिला रेसलर थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पहले मैच में टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रविंद्र जडेजा रविंद्र जडेजा
    गुजरात: हनुमान चालीसा सुनाने पर बच्चों को मुफ्त खाना परोस रहा यह रेस्टोरेंट गुजरात
    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर मृणाल ठाकुर
    पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने शुरू की रुपे क्रेडिट कार्ड से UPI को लिंक करने की सुविधा पेटीएम

    WWE

    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    कुश्ती

    कुश्ती संघ विवाद: बजरंग पूनिया बोले- समिति के गठन से पहले राय नहीं ली बजरंग पूनिया
    बजरंग पूनिया के पूर्व कोच ने भी किया बृजभूषण का विरोध, इंस्टाग्राम पर लिखा संदेश बजरंग पूनिया
    मैरी कॉम देखेंगी कुश्ती संघ का कामकाज, बनाया गया निगरानी समिति का अध्यक्ष बजरंग पूनिया
    पहलवानों के धरने में पहुंचे विजेंदर सिंह को मंच से उतारा, जानिए क्या है कारण विनेश फोगाट

    WWE समरस्लैम

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023