Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
नीरज चोपड़ा
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
आईपीएल समाचार
भारत बनाम इंग्लैंड 2021
IPL 2021
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स
खेलकूद

जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स

जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स
लेखन नीरज पाण्डेय
Dec 29, 2018, 10:40 am 3 मिनट में पढ़ें
जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स

रेसलिंग शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में एक लंबे-चौड़े शरीर वाले व्यक्ति की संरचना घूमने लगती है। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि रेसलिंग केवल शरीर का खेल हैं। मजबूत और लंबा-चौड़ा शरीर है तभी आप रेसलिंग कर सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। छोटे कद और हल्के शरीर वाले रेसलर्स ने हमें यह दिखाया है कि दिमाग का उपयोग करके भी फाइट जीती जा सकती है। जानिए WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद की महिला सुपरस्टार्स।

5 फीट
WWE की सबसे छोटी महिला रेसलर

5 फीट लंबी तक टेरी रनेल्स CNN पर मेकअप आर्टिस्ट थीं। लेकिन उन्होंने 1990 में अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया था। WWE आने के बाद उन्होंने दो साल तक गोल्डस्ट को मैनेज भी किया था। 2004 में उन्होंने अपने 14 साल के रेसलिंग करियर को अलविदा कह दिया। हालांकि 2018 में रॉ की 25वीं वर्षगांठ पर 52 वर्षीय टेरी को कंपनी में उनके योगदानों के लिए सम्मानित किया गया था। टेरी को ज़्यादा फाइट करने के मौके नहीं मिले थे।

5 फीट 1 इंच
रॉ और स्मैकडाउन दोनों चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला रेसलर

केवल 5 फीट और 1 इंच लंबी अलेक्सा ब्लिस ने WWE में गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और स्मैकडाउन पर अपना डेब्यू किया। स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतने के बाद 2017 में उन्हें रॉ पर भेज दिया गया जहां पहुंचते ही उन्होंने रॉ विमेंस चैंपियनशिप भी जीता। 2018 मनी इन द बैंक लैडर मैच जीतने वाली ब्लिस रिकॉर्ड पांच बार विमेन चैंपियन रह चुकी हैं।

5 फीट 2 इंच
19 साल की उम्र में किया था रेसलिंग डेब्यू

एंबर मून ने 19 साल की उम्र में ही अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू कर लिया था। एंबर ACW पर पांच साल में तीन बार चैंपियन भी रह चुकी हैं। 2015 में एंबर को WWE ने साइन किया और उन्हें NXT भेज दिया गया। एंबर ने तीन सालों तक NXT पर फाइट की और एक चैंपियन भी बनी। 2018 में एंबर को रॉयल रंबल मैच में मेन इवेंट डेब्यू करने का मौका मिला, तब से वह रॉ पर बनी हुई हैं।

5 फीट 2 इंच
सबसे ज़्यादा बार की डिवाज चैंपियन

5 फीट 2 इंच लंबी एजे ली ने 2009 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था और फ्लोरिडा चैंपियनशिप में दो साल बिताए थे। दो साल बाद उन्हें प्रमोशन के तौर पर मेन रोस्टर पर लाया गया जहां उन्होंने काफी ज़्यादा सफलता हासिल की। ली ने रिकॉर्ड तीन बार डिवाज चैंपियनशिप जीता और इसे ओवरआल रिकॉर्ड 406 दिनों तक डिफेंड भी किया। 2015 में रिंग को अलविदा कहने के बाद से ली अपने लेखन कार्यों पर ध्यान लगा रही हैं।

5 फीट 2 इंच
स्कॉटलैंड की तूफान

29 वर्षीय स्कॉटिश प्रोफेशनल महिला रेसलर निक्की क्रॉस ने 2008 में ही अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया था। उन्होंने ICW, प्रो रेसलिंग और शिमर विमेन एथलीट पर फाइट की थी। 2014 में TNA आने के बाद उन्हें पहचान मिलनी शुरु हुई और फिर दो साल बाद 2016 में वह WWE पहुंच गईं। NXT पर काफी समय बिताने के बाद उन्होंने नवंबर 2018 में मेन रोस्टर पर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का सामना किया।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नीरज पाण्डेय
नीरज पाण्डेय
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
WWE
WWE स्मैकडाउन
ताज़ा खबरें
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में आया नया मावी का वॉइस पैक, ऐसे करें इस्तेमाल
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में आया नया मावी का वॉइस पैक, ऐसे करें इस्तेमाल टेक्नोलॉजी
खूबसूरत पर्यटन स्थल है चंबा, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
खूबसूरत पर्यटन स्थल है चंबा, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें लाइफस्टाइल
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं एंडरसन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं एंडरसन खेलकूद
मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर जल्द जारी होगी विस्तृत गाइडलाइंस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की तैयारी
मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर जल्द जारी होगी विस्तृत गाइडलाइंस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की तैयारी देश
रणजी ट्रॉफी: रिद्घिमान साहा ने नॉकआउट में बंगाल की ओर से खेलने से किया इंकार
रणजी ट्रॉफी: रिद्घिमान साहा ने नॉकआउट में बंगाल की ओर से खेलने से किया इंकार खेलकूद
WWE
राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन
राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन राजनीति
WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा
WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा मनोरंजन
पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत
पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत खेलकूद
जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स
जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स खेलकूद
तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा
तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा खेलकूद
और खबरें
WWE स्मैकडाउन
WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स
WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स खेलकूद
WWE: 'द रॉक' की बेटी की एंट्री, पहले धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां
WWE: 'द रॉक' की बेटी की एंट्री, पहले धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां खेलकूद
WWE में दिखेंगी 'द रॉक' की बेटी, पिता बोले- मुझे अपनी बेटी पर गर्व है
WWE में दिखेंगी 'द रॉक' की बेटी, पिता बोले- मुझे अपनी बेटी पर गर्व है खेलकूद
WWE द्वारा रिलीज़ किए गए ये रेसलर्स बन सकते हैं सुपरस्टार्स
WWE द्वारा रिलीज़ किए गए ये रेसलर्स बन सकते हैं सुपरस्टार्स खेलकूद
WWE: निक्की बेला का बड़ा खुलासा, कहा- दो बार हुआ था रेप
WWE: निक्की बेला का बड़ा खुलासा, कहा- दो बार हुआ था रेप खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022