NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2019: इन 5 खिलाड़ियों के लिए साबित हो सकता है यह आखिरी विश्व कप
    अगली खबर
    विश्व कप 2019: इन 5 खिलाड़ियों के लिए साबित हो सकता है यह आखिरी विश्व कप

    विश्व कप 2019: इन 5 खिलाड़ियों के लिए साबित हो सकता है यह आखिरी विश्व कप

    लेखन Neeraj Pandey
    May 24, 2019
    03:13 pm

    क्या है खबर?

    2019 विश्व कप शुरु होने में बेहद कम समय बचा है और सभी खिलाड़ी क्रिकेट के महाकुंभ में अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे।

    हर विश्व कप में कुछ खिलाड़ी संन्यास लेते हैं जिसमें से कुछ चैंपियन बनकर तो वहीं कुछ हार की निराशा में क्रिकेट को अलविदा कहते हैं।

    इस साल भी कुछ खिलाड़ी हैं जिनके लिए यह आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है। जानें, किन 5 खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है।

    आंद्रे रसेल

    मसल-रसल के लिए आखिरी हो सकता है ये विश्व कप

    आंद्रे रसेल का इंटरनेशनल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2011 में वेस्टइंडीज के लिए वनडे डेब्यू करने के बाद से अब तक रसेल केवल 52 वनडे मुकाबले ही खेल सके हैं।

    IPL में धुंआधार प्रदर्शन से पहले रसेल के विश्व कप के लिए चुने जाने की उम्मीद ही नहीं थी। 31 वर्षीय रसेल ने 52 वनडे में चार अर्धशतक की बदौलत 998 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 65 विकेट भी हासिल किए हैं।

    फाफ डू प्लेसी

    दक्षिण अफ्रीका के कप्तान

    फाफ डू प्लेसी एक शानदार बल्लेबाज हैं और फिलहाल वह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान भी हैं।

    अफ्रीका के लिए खेले 134 वनडे मैचों में 11 शतक और 32 अर्धशतक के साथ प्लेसी ने 45.71 की शानदार औसत के साथ 5,120 रन बनाए हैं।

    फिलहाल प्लेसी 34 साल के हो चुके हैं और उनका अगले विश्व कप तक अफ्रीकी टीम में बने रह पाना काफी कठिन होगा।

    डेविड वॉर्नर

    क्या अगला विश्व कप खेलेंगे वॉर्नर?

    डेविड वॉर्नर हाल ही में 12 महीने का बैन झेलकर वापस आए हैं और आते ही उन्होंने IPL में औरेंज कैप जीती।

    इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह मिल गई है, लेकिन अगले चार साल में क्या होगा यह किसी को नहीं पता है।

    वॉर्नर अक्टूबर में 33 साल के हो जाएंगे और अगले विश्व कप में उनका टीम में बने रह पाना आसान नहीं होगा।

    एमएस धोनी

    धोनी के लिए होगा यह आखिरी विश्व कप

    पूर्व भारतीय कप्तान और अपनी कप्तानी में 2011 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले एमएस धोनी इस बार खिलाड़ी के तौर पर विश्व कप खेलने जा रहे हैं।

    इसी विश्व कप में धोनी के चुने जाने को लेकर काफी लोगों ने खिलाफत की थी, लेकिन धोनी ने अपने बल्ले से सबको जवाब दिया है।

    धोनी जुलाई में 38 साल के हो जाएंगे और निश्चित रूप से यह उनका आखिरी विश्व साबित हो सकता है।

    इयोन मोर्गन

    शायद ही अगला विश्व कप खेलेंगे मोर्गन

    इयोन मोर्गन ने आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों के लिए विश्व कप खेला है। फिलहाल इंग्लैंड मोर्गन की कप्तानी में 2019 विश्व कप में उतरने के लिए तैयार है।

    इंग्लैंड के लिए खेले 221 वनडे में मोर्गन ने 12 शतक और 45 अर्धशतक सहित 6,977 रन बनाए हैं।

    सितंबर में मोर्गन 33 साल के हो जाएंगे और भले ही उनका प्रदर्शन निरंतर रहा है, लेकिन यह उनके लिए आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    फाफ डु प्लेसिस
    क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले वनडे में भारत की जीत, जानें मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11 विराट कोहली
    माही ने 'धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से किया मना, जानें पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: पंत को मिला प्रमोशन तो धवन और भुवनेश्वर का हुआ डिमोशन विराट कोहली

    फाफ डु प्लेसिस

    दक्षिण अफ्रीका नहीं जीत पाएगी 2019 विश्व कप, जानें कारण दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट विश्व कप

    भारतीय विश्व कप टीम के 15 खिलाड़ियों की कैसी है मौजूदा फॉर्म, जानें IPL के आंकड़े विराट कोहली
    विश्व कप 2019: भारत के अभ्यास मैचों का होगा लाइव प्रसारण, जानें कब और कैसे देखें क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: विराट कोहली ने बताया, क्यों पंत की जगह कार्तिक को मिला मौका विराट कोहली
    वर्ल्ड कप 2019: इन 5 बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी सबकी निगाहें विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025