NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इन 5 WWE कपल्स के बीच है उम्र में 15 साल से भी ज़्यादा का अंतर
    अगली खबर
    इन 5 WWE कपल्स के बीच है उम्र में 15 साल से भी ज़्यादा का अंतर

    इन 5 WWE कपल्स के बीच है उम्र में 15 साल से भी ज़्यादा का अंतर

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 27, 2018
    07:59 pm

    क्या है खबर?

    WWE में कपल्स के बारे में तो आए दिन बहुत सारी बातें सामने आती रहती हैं।

    कपल्स के बीच उम्र के फासले को लेकर बहुत बातें कही जा चुकी हैं लेकिन जब प्यार हो जाता है तो सारे बंधन टूट जाते हैं।

    कुछ ऐसा ही WWE में हुआ है जहां रेसलर्स ने अपने से काफी छोटी महिलाओं से रिश्ता जोड़ा है।

    जानिए WWE के पांच कपल्स को जिनके बीच है उम्र का लंबा फासला।

    39 साल

    जेरी लॉलर और लाउरेन मैकब्राइड

    69 वर्षीय जेरी WWE के महानतम रेसलर्स में से एक हैं और 2007 में WWE ने उन्हें हाल ऑफ फेम में भी शामिल किया था।

    1982 में अपनी मौजूदा मंगेतर लाउरेन के जन्म से छह साल पहले ही जेरी कई बुरी हरकतें करके मशहूर हो चुके थे।

    2011 से लाउरेन और जेरी साथ में हैं और इनके बीच 39 साल का बड़ा फासला है।

    2016 में दोनों को घरेलू हिंसा के चलते गिरफ्तार भी किया गया था।

    26 साल

    ब्रेट हर्ट और स्टेफनी वाशिंगटन

    ब्रेट का सबसे बड़ा बच्चा 1983 में जन्मा था और उनकी तीसरी पत्नी वाशिंगटन का जन्म भी उसी साल हुआ था। ब्रेट के बच्चे और उनकी पत्नी दोनों की उम्र समान है।

    2010 में जब ब्रेट ने फेसबुक के जरिए लोगों को बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी से अलग हो गए हैं तो लोग भौंचक्के रह गए।

    51 साल की उम्र में ब्रेट ने तीसरी शादी की और उनकी पत्नी तथा उनके उम्र में 26 साल का फासला है।।

    21 साल

    हल्क होगन और जेनिफर मैकडेनियल

    हल्क होगन WWE का बहुत बड़ा नाम हैं और रेसलिंग में उन्होंने बहुत बड़ा नाम कमाया है।

    रिंग के बाहर होगन कभी किसी विवाद में नहीं फंसे और उनकी छवि साफ-सुथरी है।

    65 वर्षीय होगन ने 2007 में जेनिफर मैकडेनियल को डेट करना शुरु किया था और फिर 2010 में दोनों ने शादी कर ली।

    होगन और जेनिफर की उम्र में 21 सालों का बड़ा अंतर है। होगन की बेटी ब्रूक, जेनिफर से 14 साल छोटी हैं।

    16 साल

    डेल रियो और पेज

    41 वर्षीय अल्बर्टो डेल रियो ने WWE में लगभग एक दशक बिताया है और वह रेसलिंग जगत में काफी मशहूर हैं।

    डेल रियो का पूर्व डिवाज चैंपियन पेज के साथ रिश्ता था। भले ही इन दोनों की उम्र में 16 साल का फासला था लेकिन यह जोड़ा काफी खुश था।

    हालांकि डेल रियो के WWE से जाने और पेज को काम से फुर्सत न मिल पाने की वजह से इन्हें अपने रिश्ते को खत्म करना पड़ा।

    15 साल

    द अंडरटेकर और मिचेल मैककूल

    अंडरटेकर ने रेसलेमिनया पर लगातार 18 साल तक कोई फाइट न हारने का रिकॉर्ड बनाया था।

    उनके इस सफर की शुरुआत रेसलमेनिया 7 पर जिम्मी स्नूका के खिलाफ हुई थी और तब उनकी वर्तमान पत्नी मिचेल मैककूल केवल 11 साल की थीं।

    26 जून, 2010 में अंडरटेकर ने अपने से 15 साल छोटी मिचेल से शादी कर ली।

    रोमन रेंस के खिलाफ अंडरटेकर के रेसलमेनिया मैच के दौरान उनकी पत्नी और बच्चे रिंग के किनारे मौजूद थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    WWE

    WWE: जानें रिंग में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की वास्तविकता कुश्ती
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को मिलेगा एक और बड़ा सम्मान कुश्ती
    WWE द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे खराब पब्लिसिटी स्टंट कुश्ती
    जानें WWE के इतिहास में की गई 5 सबसे बड़ी बेइज्जतियों के बारे में कुश्ती

    कुश्ती

    WWE: रेसलर्स द्वारा एक-दूसरे के घर में घुसकर मार-पीट करने की कुछ घटनाएं WWE
    जानें उन सुपरस्टार्स के नाम जो जल्द ही WWE को कह सकते हैं अलविदा WWE
    WWE के वो 5 रेसलर जिन्होंने कम उम्र में ही कह दिया था दुनिया को अलविदा WWE
    WWE के 5 जोड़े जो असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं WWE

    WWE समरस्लैम

    WWE: 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन के पांच बेहतरीन मैच WWE
    WWE: 5 ऐसे पात्र जो वास्तविक लोगों की जिंदगी पर आधारित थे WWE
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जो अपनी एंट्री से मचाते हैं धमाल, देखें वीडियो WWE
    5 सुपरस्टार्स जो दोबारा WWE के साथ कभी काम नहीं करना चाहेंगे WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025