NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: जानें, कंपनी के पांच सबसे कम वजन वाले रेसलर्स के बारे में
    अगली खबर
    WWE: जानें, कंपनी के पांच सबसे कम वजन वाले रेसलर्स के बारे में

    WWE: जानें, कंपनी के पांच सबसे कम वजन वाले रेसलर्स के बारे में

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 18, 2019
    09:55 pm

    क्या है खबर?

    रेसलिंग और WWE का मतलब होता है कि इसमें जाने वाले व्यक्ति की लंबाई-चौड़ाई काफी ज़्यादा होनी चाहिए।

    शरीर एकदम सख्त और मजबूत होना चाहिए और रेसलर का वजन भी अच्छा-खासा होना चाहिए।

    हालांकि, कई दफा रेसलिंग में जीत हासिल करने के लिए सिर्फ ताकतवर शरीर ही नहीं बल्कि हल्के शरीर की भी जरूरत होती है।

    जानें, WWE के ऐसे ही सबसे कम वजन वाले 5 सुपरस्टार्स के बारे में।

    कलिस्तो- 77 किग्रा

    मेक्सिको में सफलता हासिल करने के बाद WWE आने वाले सुपरस्टार

    मैक्सिको में लूचा अंडरग्राउंड और अमेरिका में FIH में काम करते हुए कलिस्तो ने WWE का ध्यान अपनी तरफ खींचा था और फिर 2013 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

    पहले वह NXT में आए और फिर 2015 में उन्होंने सिन कारा के टैग टीम पार्टनर के रूप में मेन रोस्टर ज्वाइन किया।

    मास्क लगाकर फाइट करने वाले कलिस्तो का वजन भले ही मात्र 77 किलोग्राम है, लेकिन उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती है।

    मार्क एंड्रूज- 66 किग्रा

    संभवतः WWE के सबसे कम वजन वाले रेसलर

    कंपनी में कई कम वजन वाले सुपरस्टार्स आए होंगे, लेकिन 66 किलोग्राम वजन वाले मार्क एंड्रूज संभवतः कंपनी में परफॉर्म करने वाले सबसे कम वजन वाले रेसलर हैं।

    यूनाइटेड किंगडम की कई रेसलिंग प्रमोशन के अलावा TNA में कुछ समय काम करने के बाद एंड्रूज ने WWE ज्वाइन किया।

    वह यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप का हिस्सा थे और वह WWE के सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम चैंपियन बने थे।

    इसके बाद से वह 205 लाइव में परफॉर्म कर रहे हैं।

    स्पाइक डुडली- 68 किग्रा

    WWE में कई टाइटल्स जीतने वाला सुपरस्टार

    स्पाइक डुडली ने 1996 में ECW ज्वाइन किया और वह लार्ज डुडली फैमिली का हिस्सा बन गए।

    मात्र 68 किलोग्राम वजन वाले स्पाइक परिवार का कॉमिक हिस्सा थे और वह कई यादगार लम्हों में शामिल भी रहे हैं।

    WWE में भी काम करते हुए उन्होंने कई टाइटल जीते। उन्होंने क्रूजरवेट, यूरोपियन और हार्डकोर टाइटल्स जीते थे।

    इसके अलावा टाज के साथ टीम बनाकर उन्होंने टैग टीम टाइटल भी जीता था।

    लियो रश- 72 किग्रा

    अक्सर बॉबी लैश्ली के साथ दिखने वाला रेसलर

    72 किलोग्राम वजन वाले लियो रश को फिलहाल में लगातार मंडे नाइट रॉ में बॉबी लैश्ली के साथ देखा जाता है, लेकिन उन्होंने रिंग ऑफ ऑनर में काम करके WWE का टिकट हासिल किया था।

    लगभग दो साल ROH में काम करने के बाद उन्हें WWE का कॉन्ट्रैक्ट मिला और वह 205 लाइव पर परफॉर्म करने लगे।

    इसके बाद उन्हें रॉ में डेब्यू करने का मौका मिला जहां वह लगातार बॉबी लैश्ली के साथ नजर आ रहे हैं।

    अकीरा टोजावा

    जापान में काफी सफल रहने वाला रेसलर

    अकीरा टोजावा ने जापान में ड्रैगन गेट के लिए 12 सालों तक काम किया था और वह वहां काफी ज़्यादा सफल रहे थे।

    लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे टोजावा पर WWE का ध्यान गया औऱ उन्होंने जापानी रेसलर को साइन कर लिया।

    70 किलोग्राम वजन वाले सुपरस्टार ने क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट से अपना डेब्यू किया और क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।

    205 लाइव ज्वाइन करने के बाद से वह फैन फेवरिट बन चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    WWE

    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE स्मैकडाउन
    WWE पर छाया होली का रंग, सुपरस्टार्स ने दी भारतीय फैंस को बधाई, देखें वीडियो होली
    WWE: कंपनी के सबसे बड़े 5 सुपरस्टार्स जो कभी भी नहीं जीते हैं रॉयल रंबल WWE रेसलमेनिया
    रिंग में कपड़े उतरवाने से लेकर महिला रेसलर्स के लिए इस्तेमाल की गई 5 घटिया स्टोरीलाइंस WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: परफॉर्मेंस में देती हैं मेल सुपरस्टार्स को टक्कर, लेकिन मिलती है काफी कम सैलरी WWE
    WWE: जब रिंग में रेसलर्स ने इस्तेमाल किए अजीबो-गरीब हथियार, देखें वीडियो WWE
    WWE: मैकइंटायर ने रोमन रेंस को किया चैलेंज; देखें, रॉ की टॉप-5 घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE: आपकी सोच से कहीं ज़्यादा अमीर हैं ये 5 रेसलर्स WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: कोफी का रेसलमेनिया जाने का सपना टूटा, देखें इस हफ्ते की टॉप-5 घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE: रेसलमेनिया के 35 साल के इतिहास में कभी नहीं हो पाए ये 5 ड्रीम मुकाबले WWE
    WWE: कंपनी के इतिहास में पहली बार रेसलमेनिया मेन इवेंट पर लड़ेंगी महिलाएं WWE
    WWE: रोमन ने स्वीकारा मैकइंटायर का चैलेंज, देखें रॉ की टॉप-5 घटनाओं के वीडियो WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025