NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स
    खेलकूद

    फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स

    फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 30, 2020, 08:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स

    बीती रात भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी बाला देवी को स्कॉटलैंड के दिग्गज क्लब रेंजर्स FC ने साइन किया। 18 महीनों का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के साथ ही बाला किसी विदेशी क्लब से प्रोफेशल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी बन गईं। पुरुषों की बात करें तो अब तक कई फुटबॉलर्स ने विदेशी क्लब्स के लिए खेला है। एक नजर डालते हैं विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके पांच भारतीय फुटबॉलर्स पर।

    विदेशी क्लब के लिए खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

    मोहम्मदीन स्पोर्टिंग क्लब को ढेर सारी सफलता दिलाने वाले मोहम्मद सलीम 1936 में किसी यूरोपियन क्लब के लिए खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने थे। सेल्टिक FC के प्रोफेशनल फुटबॉलर्स के बीच सलीम ने नंगे पांव खेलकर सबको प्रभावित किया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्हें घर की याद सताने लगी और वह वापस भारत चले आए। उन्हें रोकने के लिए सेल्टिक ने काफी प्रयास किए, लेकिन रोकने में सफल नहीं हो सके।

    यूरोपियन लीग में स्कोर करने वाले पहले भारतीय

    भारत के महान फुटबॉलर्स में से एक बाईचुंग भूटिया यूरोपियन लीग में गोल दागने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1999 में इंग्लिश क्लब बरी FC के लिए अपना डेब्यू किया और क्लब के लिए खेले 37 मुकाबलों में तीन गोल दागे। भूटिया को भारतीय फुटबॉल के पथ प्रदर्शक के रूप में जाना जाता है और 2014 में वह AFC हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने थे।

    भारत के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाला खिलाड़ी

    भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह भारत के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेलने और सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। छेत्री ने 2010 में मेजर लीग शॉकर (MLS) क्लब कंसास सिटी के साथ अपना विदेशी करियर शुरु किया, लेकिन कम समय मिलने के कारण उन्होंने क्लब छोड़ दिया। 2012 में उन्होंने पुर्तगाल के स्पोर्टिंग क्लब को ज्वाइन किया और रिजर्व टीम के लिए दो साल खेले।

    यूरोपियन टॉप टियर में खेलने वाले पहले भारतीय गोलकीपर

    सुब्रता पाल को भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन गोलकीपर माना जाता है और वह यूरोपियन टॉप टियर टीम के लिए खेलने वाले पहले भारतीय गोलकीपर बने थे। 2014 में सुब्रता को डेनमार्क के क्लब FC वेस्टजालेंड ने साइन किया और यह क्लब डैनिश सुपरलीगा में खेलती है। फर्स्ट-टीम का सदस्य होने के बावजूद उन्हें कोई मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला और क्लब के रिजर्व टीम के साथ खेले।

    यूरोपा लीग में खेलने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी

    वर्तमान समय में भारतीय टीम और इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब बेंगलुरु FC के फर्स्ट-च्वाइस गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने विदेश में काफी सफलता हासिल की है। अगस्ता 2014 में संधू ने नॉर्वे के क्लब स्टाबेक के साथ कॉन्ट्रैैक्ट साइन किया और जनवरी 2015 को क्लब के लिए सीनियर टीम डेब्यू किया। 30 जून, 2016 को वह यूरोपा लीग खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने थे और फिर 2017 में उन्होंने क्लब छोड़ दिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    फुटबॉल समाचार
    भारतीय फुटबॉल टीम
    सुनील छेत्री

    फुटबॉल समाचार

    जानें कौन हैं विदेशी क्लब का प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बाला खेलकूद
    फुटबॉल: पांच मौके जब छोटी टीमों ने बड़ी टीमों को किसी टूर्नामेंट के फाइनल में हराया क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    फुटबॉल: 2020 में इन रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    फुटबॉल खेलते चोटिल हुआ यह खिलाड़ी, इंग्‍लैंड ने इस खेल पर ही लगा दिया बैन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय फुटबॉल टीम

    फीफा विश्व कप क्वालीफायर: लगभग बाहर हो चुकी है भारतीय टीम, अब तक हमने क्या सीखा फुटबॉल समाचार
    'यह भारतीय फुटबॉल के उदय का समय', कतर बनाम भारत मुकाबले से निकलने वाले निष्कर्ष FIFA विश्व कप
    फीफा 2022 विश्व कप क्वालीफायर्स: भारत ने एशियन चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोका FIFA विश्व कप
    फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स: कतर से भिड़ेगा भारत, मुकाबला मिस कर सकते हैं सुनील छेत्री FIFA विश्व कप 2022

    सुनील छेत्री

    2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स: ओमान के खिलाफ 2-1 से हारी भारतीय टीम फुटबॉल समाचार
    भारतीय फुटबॉल: अच्छा फुटबॉल खेलना और मुकाबले जीतना हमारा लक्ष्य- इगोर स्टिमाक फुटबॉल समाचार
    जन्मदिन विशेष: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के पांच बेस्ट गोल्स, देखें वीडियो भारतीय फुटबॉल टीम
    इंटरकॉन्टिनेंटल कप: सीरिया को 1-1 के ड्रॉ पर रोककर भारत ने की अपने अभियान की समाप्ति फुटबॉल समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023