NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: शानदार होगा इन महिला और पुरुष सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला
    अगली खबर
    WWE: शानदार होगा इन महिला और पुरुष सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला

    WWE: शानदार होगा इन महिला और पुरुष सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 10, 2019
    04:40 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में WWE अपनी विमेंस सुपरस्टार्स को भी काफी भड़कीले अंदाज में दिखाता है और यह कोशिश करता है कि वे भी पुरुषों जैसी मजबूत दिखें।

    हाल के समय में कुछ महिला सुपरस्टार्स ने भी दिखाया है कि वह पुरुषों का सामना करने में सक्षम हैं।

    यदि पुरुष और महिला सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला कराया जाए तो क्या होगा? एक नजर डालते हैं उन महिला सुपरस्टार्स पर जो पुरुष सुपरस्टार्स से मुकाबला लड़ सकती हैं।

    बैकी लिंच बनाम स्टोन कोल्ड

    एक जैसे एटीट्यूड वाले सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला

    अपने जमाने में स्टोन कोल्ड ने WWE में खूब आतंक मचाया था और उन्हें काबू करना खुद विंस मैकमैहन के बस में भी नहीं था।

    वर्तमान समय में बैकी लिंच ने भी कुछ ऐसा ही किया है और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें भी रोक पाना किसी के बस में नहीं है।

    एक ही जैसे एटीट्यूड वाले इन दो सुपरस्टार्स के बीच यदि मुकाबला होता है तो फिर रेसलिंग फैंस को इससे बड़ा उपहार कुछ नहीं मिल सकता है।

    रोंडा राउज़ी बनाम ब्रॉक लेसनर

    UFC चैंपियन्स के बीच हो सकता है जोरदार मुकाबला

    ब्रॉक लेसनर WWE के सबसे खूंखार रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने UFC में भी खूब धमाल मचाया था और फिलहाल WWE पर भी वह अजेय रह रहे हैं।

    यूनिवर्सल चैंपियन लेसनर की ही तरह रोंडा राउज़ी ने भी UFC में अपने झंडे गाड़ने के बाद WWE में एंट्री ली है और फिलहाल वह रॉ की विमेंस चैंपियन हैं।

    लगभग एक ही जैसे मूव्स का इस्तेमाल करने वाले इन दो सुपरस्टार्स के बीच जोरदार मुकाबला हो सकता है।

    ट्रिश स्ट्रेटस बनाम रोमन रेंस

    दो चहेते सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला

    इस बात में कोई शक नहीं है कि रोमन रेंस WWE यूनिवर्स के काफी चहेते सुपरस्टार हैं। ल्यूकीमिया को मात देकर WWE में वापसी करने वाले रोमन को लोगों ने पलकों पर बिठा रखा है।

    कुछ इसी तरह अपने समय में महिला रेसलिंग में अदभुत प्रदर्शन करने वाली ट्रिश स्ट्रेटस के चाहने वालों की संख्या भी काफी ज़्यादा है।

    यदि इन दो सबसे चहेते सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला होता है तो मिक्स्ड मैचों को काफी बल मिलेगा।

    साशा बैंक्स बनाम जॉन सीना

    द बॉस बनाम सिनेशन लीडर

    जॉन सीना ने जब अपना WWE डेब्यू किया था तब शायद उन्होंने भी नहीं सोचा था कि वह डेढ़ दशक से ज़्यादा के समय तक WWE का चेहरा बने रहेंगे।

    हालांकि, सीना ने कंपनी के लिए लंबे समय तक काफी कुछ किया है और उन्होंने कई सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने का काम भी किया है।

    साशा बैंक्स ने भी अपने सपने को पूरा करते हुए खुद को काफी बड़ा सुपरस्टार बनाया है तो इनके बीच मुकाबला शानदार हो सकता है।

    नाया जैक्स बनाम रैंडी ऑर्टन

    नाया को उतारा जा सकता है वाइपर के खिलाफ

    नाया जैक्स ने मेंस रॉयल रंबल 2019 में हिस्सा लेकर पूरे रेसलिंग जगत को चौंका दिया था। हालांकि, उन्हें रैंडी ऑर्टन का RKO झेलना पड़ा था।

    ऑर्टन डेढ़ दशक से ज़्यादा के समय से कंपनी के बेस्ट हील का करैक्टर निभा रहे हैं और उनके खिलाफ नाया को उतारना रोचक साबित हो सकता है।

    इसी बहाने नाया को ऑर्टन से अपना हिसाब चुकाने का भी मौका मिल जाएगा और फैंस को भी मजा आ जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, यहां देखिए लुक  मौनी रॉय
    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश

    WWE

    WWE: इन 5 घटनाओं के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप WWE रेसलमेनिया
    जानें WWE एलिमिनेशन चैंबर 2019 पर होने वाले सभी मुकाबले WWE रेसलमेनिया
    सेलेब्रिटीज से काफी ज़्यादा मिलती है इन WWE सुपरस्टार्स की शक्ल WWE रेसलमेनिया
    WWE: देखें एलिमिनेशन चैंबर पर हुई अब तक की सबसे बड़ी घटनाओं के वीडियो WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया 35: इस साल के सबसे बड़े इवेंट पर हो सकती हैं ये बड़ी चीजें WWE
    WWE के वो 5 फैक्ट जिनको जानकर चौंक जायेंगे आप WWE
    #HappyBirthdayBigShow: जानिए WWF से रिजेक्ट होने के बाद भी कैसे पॉल डोनाल्ड बने 'बिग शो' WWE
    WWE: हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से काफी मिलती हैं इन महिला रेसलर्स की शक्ल WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: इस हफ्ते रॉ पर हुई ये 5 बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    WWE: जानिए एलिमिनेशन चैंबर से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े WWE
    WWE: इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये 5 बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    जानिए, WWE की बेहतरीन महिला रेसलर बैकी लिंच के बारे में कुछ रोचक बातें WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025