NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE के 5 सुपरस्टार्स जो अपनी एंट्री से मचाते हैं धमाल, देखें वीडियो
    अगली खबर
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जो अपनी एंट्री से मचाते हैं धमाल, देखें वीडियो

    WWE के 5 सुपरस्टार्स जो अपनी एंट्री से मचाते हैं धमाल, देखें वीडियो

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 05, 2018
    05:33 pm

    क्या है खबर?

    रेसलिंग जगत में सबकुछ रिंग के अंदर होने वाली फाइट पर ही निर्भर नहीं होता, बल्कि एंट्रेंस से लेकर फाइट तक सब आपस में जुड़ा होता है।

    रेसलर जितना प्रभाव अपनी फाइट से छोड़ता है, उससे कहीं ज्यादा वो एक अच्छी एंट्रेंस के साथ छोड़ सकता है।

    जहाँ अंडरटेकर की एंट्रेंस थीम देखकर लोग सहम जाते हैं तो वहीं जॉन सीना की एंट्रेंस थीम पर लोग सलामियां ठोकते हैं।

    जानें WWE की 5 बेस्ट एंट्रेंस थीम के बारे में।

    रॉक

    सीना का द टाइम इज नाउ

    इस बात में कोई शक नहीं है कि जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। सीना 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

    सीना की जो सबसे खास बात है वो यह है कि उन्होंने हमेशा खुद को एक ऐसे हीरो की तरह प्रदर्शित किया है जो कभी हार नहीं मानता है।

    'द टाइम इज नाउ' सीना का एंट्रेंस थीम म्यूजिक है जिसको सुनकर हर रेसलिंग फैन झूमने लगता है।

    ब्रॉक लेसनर

    लेसनर का नेक्सट बिग थिंग

    41 वर्षीय लेसनर की जितनी भी बड़ाई की जाए कम ही है, क्योंकि उनके अंदर का बीस्ट जब जागता है तो अच्छे-अच्छों की नींद उड़ जाती है।

    लेसनर की फाइट जितनी अदभुत होती है उससे कहीं ज्यादा उनकी एंट्रेंस थीम म्यूजिक होती है।

    WWE के साथ लेसनर ने शानदार काम किया है और उनकी एंट्रेंस थीम एक अलग ही समां बांधने का काम करती है।

    अपने पूरे करियर में लेसनर ने 'नेक्स्ट बिग थिंग' का अलग ही वर्जन रखा है।

    रैंडी ऑर्टन

    ऑर्टन का बर्न इन माइ लाइट

    रैंडी ऑर्टन ने WWE के साथ काफी ज्यादा समय हील के रूप में गुजार दिया है और लोगों ने उन्हें काफी प्यार भी दिया है।

    हालांकि जॉन सीना के खिलाफ कई मौकों पर ऑर्टन ने काफी निर्दयता दिखाकर लोगों को क्रोधित और दुखी भी किया है।

    ऑर्टन के पूरे सिंगल्स करियर के दौरान उनकी 'बर्न इन माइ लाइट' थीम म्यूजिक काफी सफल और असरदार रही है।

    इस म्यूजिक के साथ द वाइपर की एंट्री देखने का मजा ही अलग है।

    सीएम पंक

    पंक का दिस फायर बर्न्स

    सीएम पंक WWE छोड़ चुके हैं, लेकिन कंपनी के साथ उनकी काफी सारी यादें जुड़ी हुई हैं।

    हील बनने के बाद पंक ने WWE में काफी ज्यादा सफलता हासिल की लेकिन उनका कंपनी छोड़ना लोगों की समझ के बाहर है।

    'दिस फायर बर्न्स' थीम म्यूजिक पंक को काफी ज्यादा सूट करती थी। यह म्यूजिक पंक द्वारा की गई सभी चीजों को रिप्रजेंट करती थी।

    मनी इन द बैंक 2011 में पंक की एंट्री अभी भी लोगों को सिहरन देती है।

    विंस मैकमैहन

    मैकमैहन का नो चांस इन हेल

    विंस मैकमैहन WWE का ऐसा नाम हैं, जिनसे कोई भी नहीं बच सकता है। कंपनी को बढ़ाने के लिए मैकमैहन ने काफी योगदान दिया है।

    अपने परिवार से दुश्मनी करने से लेकर अपने बेटे के साथ फाइट करने तक मैकमैहन ने सबकुछ किया है।

    मैकमैहन की थीम म्यूजिक 'नो चांस इन हेल' उतनी ही आदर्श है, जितना कि वे खुद रेसलिंग जगत के लिए हैं।

    म्यूजिक उन्हें पूरी तरह परिभाषित करती है, क्योंकि आप उनसे बचकर कहीं नहीं जा सकते।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    WWE

    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स कुश्ती
    जानें WWE सर्वाइवर सीरीज के 5 सबसे शानदार लम्हों के बारे में कुश्ती
    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी कुश्ती
    WWE ने की सीना के वापसी की घोषणा, जानें सीना के 5 सबसे बेस्ट मैच कुश्ती

    कुश्ती

    WWE: रोमन रेंस की जगह ले सकने वाले 5 सुपरस्टार्स WWE
    WWE: रेसलर्स द्वारा एक-दूसरे के घर में घुसकर मार-पीट करने की कुछ घटनाएं WWE
    जानें उन सुपरस्टार्स के नाम जो जल्द ही WWE को कह सकते हैं अलविदा WWE
    WWE के वो 5 रेसलर जिन्होंने कम उम्र में ही कह दिया था दुनिया को अलविदा WWE

    WWE समरस्लैम

    WWE: 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन के पांच बेहतरीन मैच WWE
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को मिलेगा एक और बड़ा सम्मान WWE
    WWE द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे खराब पब्लिसिटी स्टंट WWE
    जानें WWE के इतिहास में की गई 5 सबसे बड़ी बेइज्जतियों के बारे में WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025