-
15 Jan 2019
WWE के 5 बेस्ट बेबीफेस करैक्टर जिन्होंने लगातार हीरो वाला काम किया है
-
WWE ने हमेशा कंपनी की बागडोर बेबीफेस रेसलर्स को दी है। बेबीफेस मतलब वह रेसलर जिन्होंने खुद को हीरो के रूप में स्थापित किया है।
कंपनी को मशहूर करने और लोगों का इंट्रेस्ट बनाए रखने के लिए बेबीफेस रेसलर्स का होना बेहद जरूरी है।
यह रेसलर्स लगातार ऐेसे कारनामे करते रहते हैं जिससे लोग इन्हें देखने के लिए बेकरार रहते हैं।
जानिए WWE के 5 बेस्ट बेबीफेस रेसलर्स को जिन्होंने लगातार कंपनी और फैंस के लिए शानदार काम किया है।
-
जॉन सीना
WWE के सुपरहीरो
-
जॉन सीना ने WWE में लगभग दो दशक का समय बिताया है और इस दौरान उन्होंने खुद को सुपरहीरो के रूप में स्थापित किया है।
इस बात में कोई शक़ नहीं है कि उन्होंने कंपनी को देश-विदेश में मशहूर कराने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
सीना के एंट्रेस भर से रेसलिंग फैंस झूम उठते हैं और उनमें ऊर्जा का संचार हो जाता है। सीना ने लगातार अपनी हीरो वाली इमेज को बरकरार रखा है।
-
रे मिस्टेरियो
WWE के रस्सियों के बादशाह
-
रे मिस्टेरियो के दीवानों की लिस्ट कितनी लंबी इस बात का अंदाज़ा भी लगा पाना मुश्किल है। मिस्टेरियो को कभी हार ना मानने वाले हीरो के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने कभी भी किसी भी रेसलर से फाइट करने में कोई डर नहीं दिखाया है और वह अपने से दोगुने शरीर वाले रेसलर्स से बिना सोचे भिड़ गए हैं।
WWE में रस्सियों का उपयोग रोपकिंग मिस्टेरियो से बेहतर कोई नहीं कर सकता है।
-
द रॉक
WWE को रॉक करने वाले रेसलर
-
रॉक ने 1996 में WWE डेब्यू किया था और तब शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि वह इतने मशहूर होंगे।
लगभग 23 साल के समय में रॉक ने खुद को WWE सुपरस्टार बनाने के अलावा हॉलीवुड का भी सुपरस्टार बना लिया।
सबसे खास बात यह है कि उन्होंने WWE रिंग से लेकर हॉलीवुड तक अपनी हीरो वाली इमेज को बनाए रखा है।
उन्हें रिंग में ईमानदारी से फाइट करने वाले रेसलर के रूप में जाना जाता है।
-
हल्क होगन
WWE के लेजेंड
-
WWF में हल्क होगन ने जितना शानदार बेबीफेस करैक्टर निभाया था उसको शायद ही कोई मैच कर पाएगा।
80 के दशक में उन्होंने शानदार रेसलिंग का नजारा का पेश किया था और बेबीफेस रन में फैंस के बीच अपनी जगह बनाई थी।
होगन काफी लंबे समय तक WWE के साथ रहे हैं और अभी भी वह कभी-कभी लाइव इवेंट्स पर आते रहते हैं।
कंपनी को खड़ा करने में होगन ने अहम भूमिका निभाई है।
-
डेनियल ब्रायन
वह रेसलर जो हार नहीं मानता
-
डेनियल ब्रायन लंबे समय से कंपनी के साथ हैं।
अपने करियर में ब्रायन को कई बार चोटिल होना पड़ा है। मई 2014 से लेकर दिसंबर 2014 तक वह चोट की वजह से रिंग से बाहर थे।
अप्रैल 2015 में उन्हें गंभीर चोट लगी और उन्होंने रेसलिंग से संन्यास ले लिया। इस चोट से उबरने में ब्रायन को तीन साल लगे।
लेकिन चोट से उबरते ही उन्होंने मार्च 2018 में WWE में वापसी की और चौथी बार WWE चैंपियन बने।