Loading...
पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पारी 198 रन पर सिमटी, बांग्लादेश के खिलाफ अपना न्यूनतम स्कोर बनाया
स्मिथ ने बनाए 71 रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पारी 198 रन पर सिमटी, बांग्लादेश के खिलाफ अपना न्यूनतम स्कोर बनाया

Aug 13, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सभी विकेट खोकर 198 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ न्यूनतम स्कोर है। पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ 200 से कम रनों पर सिमटी है। डार्विन टेस्ट में हसन महमूद की घातक गेंदबाजी (6/55) के सामने कंगारू बल्लेबाज आउट होते चले गए।

बल्लेबाजी

ऐसी रही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी 

पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 74 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए। इस बीच ट्रेविस हेड (22), जेक वेदरल्ड (23), मार्नस लाबुशेन (1) और कैमरून ग्रीन (13) जल्दी आउट हुए।

संकट की घड़ी में स्टीव स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली।

विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी नहीं खेल सके और 19 रन बनाकर आउट हुए।

पैट कमिंस, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

स्मिथ 

स्मिथ ने लगाया अपना 45वां टेस्ट अर्धशतक 

ऑस्ट्रेलिया ने जब 52 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब स्मिथ क्रीज पर आए।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बीच एक छोर से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज निरंतर आउट होते चले गए, जबकि दूसरे छोर से स्मिथ ने रन बनाना जारी रखा।

उन्होंने एलेक्स कैरी (19) के साथ मिलकर 56 रन जोड़े।

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे स्मिथ 109 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की बदौलत 71 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना न्यूनतम स्कोर बनाया 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 217 रन था। कंगारू टीम ने 2017 में मीरपुर टेस्ट में अपनी पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में 244 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने इस टेस्ट को 20 रन से जीता था।

ADVERTISEMENT

हसन 

हसन महमूद ने लिए 6 विकेट 

हसन महमूद ने 17 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 55 रन देते हुए 6 विकेट लिए।

ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ही 5 विकेट हॉल रहा।

हसन ने विदेशी सरजमीं पर 9 टेस्ट खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 26.03 की औसत से 30 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर के सभी 5 विकेट हॉल विदेशी सरजमीं पर ही लिए हैं।

इस साल उन्होंने अब तक 2 टेस्ट में 6 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT