Loading...
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: स्टीव स्मिथ ने लगाया अपना 45वां टेस्ट अर्धशतक, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
स्टीव स्मिथ ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: स्टीव स्मिथ ने लगाया अपना 45वां टेस्ट अर्धशतक, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Aug 13, 2026
12:11 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 198 रन बनाए। कंगारू टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच स्टीव स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 45वां अर्धशतक साबित हुआ। इसके साथ ही उन्होंने सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले में स्टीव वॉ की बराबरी की। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

संघर्षपूर्ण रही स्मिथ की पारी 

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने जब 52 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब स्मिथ क्रीज पर आए।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बीच एक छोर से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज निरंतर आउट होते चले गए, जबकि दूसरे छोर से स्मिथ ने रन बनाना जारी रखा।

उन्होंने एलेक्स कैरी (19) के साथ मिलकर 56 रन जोड़े।

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे स्मिथ 109 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की बदौलत 71 रन बनाकर आउट हुए।

रिकॉर्ड 

स्मिथ ने स्टीव वॉ के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 37 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं।

वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से संयुक्त रूप से तीसरे सर्वाधिक 50+ रन के स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

बता दें कि पूर्व दिग्गज स्टीव वॉ ने भी ऑस्ट्रेलिया की ओर से 82 स्कोर, 50+ रन के किए थे।

इस मामले में स्मिथ और वॉ से आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग (103) और एलन बॉर्डर (90) हैं।

ADVERTISEMENT

बनाम बांग्लादेश 

बांग्लादेश के खिलाफ बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया है। यह

इस टीम के विरुद्ध उन्होंने अब तक 3 टेस्ट खेले हैं और इसकी 5 पारियों में उन्होंने 38.00 की औसत से 190 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।

वह बांग्लादेश के खिलाफ कोई शतक नहीं लगा सके हैं।

दिलचस्प रूप से उन्होंने बांग्लादेश को छोड़कर हर टीम के खिलाफ (जिसके भी विरुद्ध वह खेले हैं) टेस्ट में शतक लगाया है।

ADVERTISEMENT

आंकड़े

बेमिसाल है स्मिथ का टेस्ट करियर

स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का आगाज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 2010 में किया था।

वह अब तक 124 मैचों की 221 पारियों में 56.13 की औसत से 10,834 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने 37 शतक और 45 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 239 रन का रहा है।

वह 11 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाए हैं।

ADVERTISEMENT