NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / FIFA विश्व कप 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा
    खेलकूद

    FIFA विश्व कप 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा

    FIFA विश्व कप 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा
    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 28, 2022, 12:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    FIFA विश्व कप 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा
    FIFA विश्व कप में हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा (तस्वीर: ट्विटर/@Football__Tweet)

    इस समय खेले जा रहे फुटबॉल विश्व कप 2022 में बीते रविवार को मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर चौंका दिया। इस चौंकाने वाली हार के बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने ब्रसेल्स में एक कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। रॉयटर्स के अनुसार बेल्जियम पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    ब्रसेल्स और रॉटरडैम में भड़की हिंसा

    दरअसल, बेल्जियम और डच शहरों में मोरक्को से संबंध रखने वालों ने लोगों जीत का जश्न मनाया। पुलिस के मुताबिक, इस जश्न के बीच ब्रसेल्स और रॉटरडैम में हिंसा भड़क गई। पुलिस अधिकारियों ने आतिशबाजी का इस्तेमाल करने वाले लगभग 500 फुटबॉल समर्थकों के एक समूह को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान दंगाइयों ने एक कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी।

    मेट्रो और ट्राम सेवा पर लगाई गई रोक

    ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज ने लोगों से सिटी सेंटर से दूर रहने की सलाह दी है। क्लोज ने इस स्थिति की जानकारी दी और बताया कि पुलिस अधिकारी सड़कों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को सुरक्षा कारणों के चलते एहितयातन वहां पर मेट्रो और ट्राम सेवा को भी रोकना पड़ा है। इसके साथ-साथ सड़कों पर पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया है।

    एक पत्रकार हुआ जख्मी

    पुलिस ने बताया कि दंगाइयों ने आतिशबाजी सामग्री और लाठियों का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक राजमार्ग पर आग लगा दी। दंगाइयों की आतिशबाजी के बीच एक पत्रकार का चेहरा भी जख्मी हो गया है।

    सबिरी और अबूखलाल के गोल से जीता मोरक्को

    FIFA विश्व कप के ग्रुप-F मुकाबले में मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। बेल्जियम ने गेंद पर 67 प्रतिशत कब्जा जमाकर रखा और 10 में से तीन शॉट टार्गेट में लगाए, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरी तरफ मोरक्को से अब्देलहामिद सबिरी ने मैच के 73वें मिनट पर फ्री किक के जरिए गोल कर दिया। वहीं जकारिया अबूखलाल ने स्टॉपेज-टाइम में गोल करके जीत पर मुहर लगा दी।

    मोरक्को ने जीत में बनाए ये रिकॉर्ड्स

    मोरक्को ने FIFA विश्व कप इतिहास में केवल तीसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले मोरक्को 1986 में पुर्तगाल और 1998 में स्कॉटलैंड को हरा चुकी है। मोरक्को ने लगातार आठ ग्रुप गेम जीत (2014 से) के बेल्जियम के रिकॉर्ड को भी समाप्त कर दिया है। मोरक्को ने विश्व कप मैच में सिर्फ दूसरी बार सेकेंड हाफ में दो गोल किए। आखिरी बार 1998 में स्कॉटलैंड के खिलाफ ऐसा किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    FIFA विश्व कप
    फुटबॉल समाचार
    FIFA विश्व कप 2022
    बेल्जियम फुटबॉल टीम

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम श्रीलंका: राजकोट में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार ऑटोमोबाइल
    तुनिषा की मौत के दिन शीजान ने डिलीट की थी अपनी कथित 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' संग बातचीत तुनिषा शर्मा
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: घर में बिना कोई टेस्ट जीते पाकिस्तान ने खत्म किया वर्तमान संस्करण पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    FIFA विश्व कप

    पेले ने FIFA फुटबॉल विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े पेले
    महान फुटबॉलर पेले के नाम दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा बेहद मुश्किल पेले
    लियोनल मेसी के FIFA विश्व कप के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़े लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप फाइनल मैच के दौरान टूटा गूगल सर्च का रिकॉर्ड गूगल

    फुटबॉल समाचार

    रोनाल्डो के नए क्लब अल-नासर का UAE में है बड़ा जलवा, जानिए उससे जुड़ी जरूरी बातें क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के साथ किया करार, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन पेले
    पेले के स्वास्थ्य से जुड़ा अहम अपडेट आया सामने, अस्पताल में मनाया क्रिसमस पेले

    FIFA विश्व कप 2022

    लियोनल मेसी की FIFA विश्व कप वाली पोस्ट बनी इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक लाइक वाली पोस्ट लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप: शाहरुख से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने की मेसी की तारीफ लियोनल मेसी
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं? दीपिका पादुकोण
    FIFA समापन समारोह में नोरा फतेही की दमदार प्रस्तुति, ऐंथम सॉन्ग से जीता दिल नोरा फतेही

    बेल्जियम फुटबॉल टीम

    लगातार तीसरे साल फीफा की टीम ऑफ द ईयर बनी बेल्जियम फुटबॉल समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023