NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / FIFA विश्व कप: फ्रांस और मोरक्को के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल, जानिए जरुरी बातें
    खेलकूद

    FIFA विश्व कप: फ्रांस और मोरक्को के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल, जानिए जरुरी बातें

    FIFA विश्व कप: फ्रांस और मोरक्को के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल, जानिए जरुरी बातें
    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 13, 2022, 04:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    FIFA विश्व कप: फ्रांस और मोरक्को के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल, जानिए जरुरी बातें
    दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को से भिड़ेगी फ्रांस (तस्वीर: ट्विटर/@FrenchTeam)

    FIFA विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही फ्रांस ने अपने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। दूसरी तरफ मोरक्को ने पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। मोरक्को विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी है। आइए इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से जुड़ी जरूरी जानकारी पर नजर डालते हैं।

    शान से सेमीफाइनल में पहुंचा है मोरक्को

    इस विश्व कप में मोरक्को की टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी है। ग्रुप स्टेज के पहले मैच में मोरक्को ने क्रोएशिया के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला था। वहीं दूसरे मुकाबले में मोरक्को ने बेल्जियम को 2-1 से हराया। इसके बाद कनाडा के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज करके ग्रुप-F में शीर्ष पर रहते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। राउंड ऑफ-16 में मोरक्को ने उलटफेर करते हुए स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया था।

    ऐसा रहा फ्रांस का सफर

    फ्रांस फुटबॉल टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जोरदार जीत दर्ज की थी। गत विजेता ने अपने दूसरे मैच में डेनमार्क को 2-1 से हराया था। फ्रेंच टीम को ट्यूनीशिया के खिलाफ 0-1 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ग्रुप-D में टीम ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने पोलैंड के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी। फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    फ्रांस का पलड़ा रहा है भारी

    दोनों टीमों के बीच हुई आपसी भिड़ंत में अब तक फ्रेंच टीम का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों देशों के बीच कुल 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें सात में फ्रांस ने जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ एक में मोरक्को को जीत मिली है। इनके अलावा तीन मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं। इन दोनों देशों के बीच ये मुकाबले छोटे टूर्नामेंट में या फ्रेंडली मैच खेले गए हैं।

    इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

    किलियन एम्बाप्पे FIFA विश्व कप 2022 में इस समय सबसे ज्यादा गोल मारने वाले खिलाड़ी हैं। अपनी तेज गति के लिए पहचाने जाने वाले एम्बाप्पे ने पांच गोल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने दो असिस्ट भी किए हैं। उनके साथी खिलाड़ी ओलिवियर गिरू ने चार गोल किए हैं। अनुभवी गिरू मोरक्को की रक्षापंक्ति के लिए खतरा बन सकते हैं। यूसुफ एन-नेसरी मोरक्को के लिए शीर्ष स्कोरर हैं, जिन्होंने दो गोल किए हैं।

    कब और कहां देखें मैच?

    टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार 15 दिसंबर को 12:30AM से खेला जाएगा, यानी 14 दिसंबर की देर रात यह मैच देख सकेंगे। इस मुकाबले को आप जियो सिनेमा ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    FIFA विश्व कप
    फुटबॉल समाचार
    FIFA विश्व कप 2022
    फ्रांस फुटबॉल टीम

    ताज़ा खबरें

    फिल्म 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, ऋषभ शेट्टी ने खुद किया ऐलान कांतारा फिल्म
    राखी सावंत पति आदिल खान के खिलाफ पहुंचीं पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR राखी सावंत
    फ्री फायर मैक्स: 7 फरवरी के लिए कोड जारी, रिडीम कर पाएं फ्री गिफ्ट फ्री फायर मैक्स
    लेम्बोर्गिनी ने V12 इंजन के साथ पेश की इनवेंसिबल और ऑटेंटिका कारें, जानिए इनकी खासियत लेम्बोर्गिनी

    FIFA विश्व कप

    पेले ने FIFA फुटबॉल विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े पेले
    महान फुटबॉलर पेले के नाम दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा बेहद मुश्किल पेले
    लियोनल मेसी के FIFA विश्व कप के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़े लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप फाइनल मैच के दौरान टूटा गूगल सर्च का रिकॉर्ड गूगल

    फुटबॉल समाचार

    जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लियोनल मेसी ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- अपने करियर में सब कुछ हासिल कर लिया लियोनल मेसी
    मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकॉर्ड, बने टॉप-5 यूरोपियन लीग्स में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी
    रोनाल्डो पर अल-नासेर के कथित डॉयरेक्टर ने साधा निशाना, बोले- उन्हें बस सेलिब्रेशन आता है क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    FIFA विश्व कप 2022

    लियोनल मेसी की FIFA विश्व कप वाली पोस्ट बनी इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक लाइक वाली पोस्ट लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप: शाहरुख से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने की मेसी की तारीफ लियोनल मेसी
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं? दीपिका पादुकोण
    FIFA समापन समारोह में नोरा फतेही की दमदार प्रस्तुति, ऐंथम सॉन्ग से जीता दिल नोरा फतेही

    फ्रांस फुटबॉल टीम

    FIFA विश्व कप: अर्जेंटीना ने तीसरी बार जीता खिताब, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया लियोनल मेसी
    FIFA विश्व कप: फ्रांस ने मोरक्को को हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा फुटबॉल समाचार
    फ्रांस और इटली ने जीते अपने विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले, बनाए ये रिकॉर्ड्स फुटबॉल समाचार
    यूरो 2020 क्वालीफायर्स: आइसलैंड और तुर्की के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए एम्बाप्पे किलियन एम्बाप्पे

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023