फीफा विश्व कप 2026: अमेरिका ने बोस्निया-हर्जेगोविना को हराते हुए राउंड ऑफ-16 में किया प्रवेश
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मैच में अमेरीका फुटबॉल टीम ने बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराया। अमेरिका से फोलारिन बालोगुन और मलिक टिलमैन ने 1-1 गोल करते हुए जीत में योगदान दिया। दिलचस्प रूप से अमेरिका के लिए पहला गोल करने वाले बालोगुन को दूसरे हाफ के दौरान रेड कार्ड भी मिला और मेजबान टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। हालांकि, बोस्निया इसका फायदा नहीं उठा सकी।
पहला हाफ
पहले हाफ में अमेरिका ने बनाई बढ़त
मैच की शुरुआत से ही अमेरिका ने दबाव बनाए रखा और फाइनल थर्ड में कई प्रयास किए। मैच के 32वें मिनट में फोलारिन बालोगुन ने गोल किया, जो ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में बालोगुन (45+3वें मिनट) ने गोल दागकर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी। बोस्निया ने कई प्रयास किए, लेकिन बराबरी करने में सफल रही। पहले हाफ के बाद अमेरिका ने 1-0 से बढ़त बनाई।
दूसरा हाफ
10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद अमेरिका ने जीता मुकाबला
दूसरे हाफ में बोस्निया ने आक्रामक शुरुआत की और इस बीच 64वें मिनट में बालोगुन को रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद अमेरिका को बचे हुए समय में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद अमेरिकी टीम ने मैच में संयम बनाए रखा और 82वें मिनट में टिलमैन ने शानदार फ्री-किक पर गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं देखने को मिला।
जानकारी
अमेरिका ने 24 साल बाद जीता कोई नॉकआउट मैच
अमेरिका ने 24 साल लंबे अंतराल के बाद कोई नॉकआउट मैच जीता है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2002 के राउंड ऑफ-16 में मेक्सिको को 2-0 से हराया था।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🇺🇸 USA have qualified for the Round of 16!#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 2, 2026
जानकारी
फोलारिन बालोगुन इस सूची में हुए शामिल
फीफा इतिहास बालोगुन उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हुए, जिनको नॉकआउट मैच में गोल करने के बाद रेड कार्ड मिला है। इससे पहले जिनेदडिन जिडान (2006 फाइनल), रोनाल्डिन्हो (2002 क्वार्टर-फाइनल) और गैरिंचा (1962 सेमीफाइनल) ऐसा कर चुके हैं।
आंकड़े
आंकड़ों में बेहतर नजर आई बोस्निया
मैच में अमेरिका ने गोल करने की 9 बार कोशिश की और 2 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ बोस्निया ने 11 बार कोशिश की और 4 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस शानदार मैच में अमेरिका के पास 48 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। बोस्निया ने 85 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 430 पास पूरे किए। अमेरिका ने 399 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 87 प्रतिशत की रही।