फीफा विश्व कप 2026: स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम ने कोलंबिया फुटबॉल टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वैंकूवर में खेले गए मैच में दोनों टीमों के प्रयासों के बावजूद कोई गोल नहीं देखने को मिला। दिलचस्प रूप से स्विट्जरलैंड ने 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है, जहां उनका सामना अर्जेंटीना से होगा।
पहला हाफ
पहले हाफ में देखने को मिला जबरदस्त डिफेंस
पहले हाफ में मुकाबला काफी संतुलित रहा। मैच के 22वें मिनट में कोलंबिया के गुस्तावो पुर्ता ने बॉक्स के बाहर से शानदार कर्लिंग शॉट लगाया, जिसे स्विस गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने बेहतरीन डाइव लगाकर बचा लिया। तुरंत बाद स्विट्जरलैंड की ओर से जवाबी हमले में फैबियन रीडर का शक्तिशाली शॉट कैमिलो वर्गास ने रोक दिया। दोनों टीमों ने कई बार आक्रमण किए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति के चलते पहले हाफ का अंत 0-0 की बराबरी पर हुआ।
दूसरा हाफ
दूसरे हाफ में भी नहीं लगा कोई गोल
दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के 63वें मिनट में कोलंबिया के लुइस सुआरेज को बेहतरीन अवसर मिला, लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट के ऊपर चला गया। मैच के अंतिम चरण में कोलंबिया ने दबाव बनाने का प्रयास किया और 98वें मिनट में जॉन लुकुमी का हेडर क्रॉसबार से टकरा गया, जबकि जमिंटन काम्पाज के दमदार शॉट को कोबेल ने शानदार तरीके से रोक दिया। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं लगा।
पेनल्टी
पेनल्टी शूटआउट से निकला परिणाम
पहली पेनल्टी लेने आए लुइस डियाज और ग्रेनिट झाका ने गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबरी पर किया। शूटआउट बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कोलंबिया के डेविंसन सांचेज का प्रयास क्रॉसबार से टकराया। वहीं, स्विट्जरलैंड के मैनुअल अकांजी भी पेनल्टी चूक गए। इसके बाद ग्रेगोर कोबेल ने कूचो हर्नांडेज की पेनल्टी बचाकर स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई। आखिर में रुबिन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को 4-3 से जीत दिला दी।
आंकड़े
स्विट्जरलैंड ने सिर्फ 2 गोल टारगेट पर किए
मैच में स्विट्जरलैंड ने गोल करने की 7 बार कोशिश की और 2 बार टारगेट पर शॉट लगाए। कोलंबिया ने 15 बार कोशिश की और वह 3 बार टारगेट पर शॉट लगाने में सफल रही। मैच में स्विट्जरलैंड का 53 प्रतिशत समय में बॉल पर कब्जा रहा। उसने 88 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 567 पास पूरे किए। इसी तरह कोलंबिया का मैच में 47 बॉल पर प्रतिशत कब्जा रहा और उसने 87 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 504 पास पूरे किए।