फीफा विश्व कप 2026: क्वार्टर फाइनल की टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। राउंड ऑफ-16 के सभी मुकाबले संपन्न हो चुके हैं और अब क्वार्टर फाइनल के लिए आखिरी 8 टीमें खिताब की दौड़ में बची हुई है। गत विजेता अर्जेंटीना और खिताब की प्रबल दावेदार फ्रांस की टीमें भी अपने-अपने मैचों के लिए तैयार हैं। इस बीच क्वार्टर फाइनल की सभी टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
परिणाम
ऐसे रहे राउंड ऑफ-16 के परिणाम
अर्जेंटीना ने 0-2 से पीछे होने के बाद शानदार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हराया। 5 बार के चैंपियन ब्राजील को नॉर्वे ने एक बड़े उलटफेर में बाहर कर दिया। फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराया था। इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया जबकि स्पेन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-0 से बाहर कर दिया। बेल्जियम ने सह-मेजबान USA को 4-1 बाहर कर दिया, और स्विट्जरलैंड क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली 8वीं और आखिरी टीम थी।
शेड्यूल
ऐसा है क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल
पहला क्वार्टर-फाइनल 10 जुलाई को बोस्टन में फ्रांस और मोरक्को के बीच होगा (भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे)। इसके बाद 11 जुलाई को लॉस एंजिल्स में स्पेन और बेल्जियम का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से होगा । तीसरे क्वार्टर फाइनल में 12 जुलाई को मियामी में इंग्लैंड का सामना नॉर्वे (भारतीय समयानुसार रात 2:30 बजे) से होगा। चौथे क्वार्टर फाइनल में कैनसस सिटी में अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से (भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे) होना है।
सेमीफाइनल
14 जुलाई से खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल 14 और 15 जुलाई को अर्लिंग्टन और अटलांटा में होंगे। ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 19 जुलाई को मियामी में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 2:30 बजे से होगा। इस रोमांचक टूर्नामेंट का फाइनल 20 जुलाई को ईस्ट रदरफोर्ड के मेटलाइफ स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से होगा।
गोल
अब तक इन खिलाड़ियों ने किए हैं सर्वाधिक गोल
मेसी ने 5 मैचों में 8 गोल किए हैं और अपनी टीम को अंतिम-8 तक पहुंचाया है। फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने 5 मैचों में 7 गोल करने में सफलता हासिल की है। नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड ने 4 मैचों में 7 गोल किए हैं। उन्होंने ब्राजील के खिलाफ अपने पिछले मैच में 2 गोल किए थे। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 5 मैचों में 6 गोल किए हैं।