Loading...
फीफा विश्व कप 2026: नीदरलैंड ने स्वीडन को 5-1 से हराते हुए पहली जीत दर्ज की 
नीदरलैंड ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/OnsOranje)

फीफा विश्व कप 2026: नीदरलैंड ने स्वीडन को 5-1 से हराते हुए पहली जीत दर्ज की 

Jun 21, 2026
12:32 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-F मैच में नीदरलैंड फुटबॉल टीम ने स्वीडन फुटबॉल टीम को 5-1 से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। डच टीम की इस जोरदार जीत में ब्रायन ब्रॉबी और कोडी गैकपो ने 2-2 गोल किए। इनके अलावा क्रिसेंसियो समरविल ने भी 1 गोल का योगदान दिया। स्वीडन की ओर से इकलौता गोल एंथनी एलंगा ने किया। यह स्वीडन की इस टूर्नामेंट में पहली ही हार है।

पहला हाफ 

ब्रायन ब्रॉबी ने पहले हाफ में किए 2 गोल

5वें मिनट में नीदरलैंड को ब्रॉबी ने बढ़त दिला दी। उन्होंने बाएं छोर से गैकपो के क्रॉस पर गोल किया।

इसके बाद 17वें मिनट में ब्रॉबी ने बढ़त को दोगुना कर दिया। दाएं छोर से डमफ्रीज ने बेहतरीन क्रॉस दिया, जिसमें ब्रोबी ने हल्का सा टच करते हुए गोलकीपर को छकाया।

मैच के 29वें मिनट में स्वीडन के यासीन अयारी ने गोल करने का मौका गंवाया।

इसके बाद भी स्वीडन ने प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं कर सके।

दूसरा हाफ 

कोडी गैकपो ने किया गोल 

दूसरे हाफ में स्वीडन की रक्षापंक्ति बिखरी हुई नजर आई, जिसका विपक्षी टीम ने खूब फायदा उठाया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गैकपो (47 मिनट) ने गोल करते हुए अंतर और बड़ा दिया।

मैच के 54वें मिनट में गैकपो ने एक और गोल करके विपक्षी टीम की उम्मीदों को झटका दिया।

कुछ मिनट बाद एलंगा ने स्वीडन के लिए गोल करके खाता खोला।

मैच की समाप्ति से कुछ मिनट पहले समरविल ने गोल करके जीत सुनिश्चित की।

ADVERTISEMENT

जानकारी

नीदरलैंड ने हासिल की ये उपलब्धि 

नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप के इतिहास में अपना 100वां गोल लगाया। इसके साथ ही डच टीम इस टूर्नामेंट में गोलों का शतक लगाने वाली कुल 8वीं टीम बनी।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

नीदरलैंड ने गोल करने की 12 बार की कोशिश

मैच में नीदरलैंड ने गोल करने की 12 बार कोशिश की और 7 बार टारगेट पर शॉट लगाए।

दूसरी तरफ स्वीडन ने 20 बार ही कोशिश की और 9 बार टारगेट पर शॉट लगाए।

इस रोचक मैच में जीतने वाली टीम के पास 52 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा।

नीदरलैंड ने 88 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 352 पास पूरे किए। स्वीडन ने 386 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 84 प्रतिशत की रही।

अंक तालिका 

रोचक हुई अंक तालिका 

फीफा विश्व कप 2026 में नीदरलैंड ने 1 मैच जीता है और 1 मैच ड्रॉ खेला है। अब 3 अंको के साथ डच टीम फिलहाल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

बड़ी शिकस्त झेलने वाली स्वीडन की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

ग्रुप-F में जापान तीसरे और ट्यूनीशिया चौथे पायदान पर मौजूद है।

जापान ने अपना पहला मैच ड्रॉ खेला था, जबकि ट्यूनीशिया ने पहला मैच गंवाया था।

ADVERTISEMENT