फीफा विश्व कप 2026: सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा रोमांचक मुकाबला
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-H में 2 बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे और सऊदी अरब फुटबॉल टीम के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मियामी स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। सऊदी अरब ने 41वें मिनट में गोल दागकर बढ़त बनाई। इसके बाद 80वें मिनट में उरुग्वे की ओर से किए गए शानदार गोल के कारण स्कोर बराबर हो गया। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल नहीं कर सकी।
गोल
ऐसे दागे गए मैच में 2 गोल
सऊदी के लिए पहला गोल अब्दुल्लाह अल अमरी ने किया। मुसाब अल जुवैर के शानदार कॉर्नर पर मोहम्मद कन्नो ने दमदार हेडर लगाया। इस पर उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा ने उसे रोक तो लिया, लेकिन रिबाउंड पर अमरी ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में भेज दिया। इसके बाद उरुग्वे में काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के 80वें मिनट में उरुग्वे के मैक्सिमिलानो अराउहो ने गोल दागकर टीम को बराबरी पर ला दिया।
आंकड़े
मैच में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन?
उरुग्वे ने गोल करने की 27 बार कोशिश की और 10 बार टारगेट पर शॉट लगाए। सऊदी ने 7 बार कोशिश की और 3 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस रोमांचक मैच में उरुग्वे 65 प्रतिशत समय तक बॉल पर कब्जा जमाए रखा। उन्होंने 92 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 583 पास पूरे किए। सऊदी ने 35 प्रतिशत गेंद को अपने नियंत्रण में रखा और 313 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 71 प्रतिशत की रही।
अंक तालिका
अब कैसी है ग्रुप-H की स्थिति?
ग्रुप-H में अब सभी 4 टीमें में 1-1 मुकाबले खेलने के बाद बराबरी पर बनी हुई है। सभी टीमों के मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, इस मुकाबले में 1-1 गोल करने के कारण उरुग्वे पहले और सऊदी अरब दूसरे पायदान पर हैं। इससे पहले स्पेन और केप वर्डे के बीच खेला गया मुकाबला गोल रहित ड्रॉ रहा था। ऐसे में दोनों टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद हैं। अगले मुकाबलों के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
A hard-fought draw. 😤#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 16, 2026