फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को हराते हुए नॉकआउट में किया प्रवेश
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-E के मैच में जर्मनी फुटबॉल टीम ने आइवरी कोस्ट 2-1 से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। आइवरी कोस्ट की ओर से फ्रैंक केसी ने गोल करते हुए टीम को बढ़त दिलाई थी। मैच में लंबे समय तक पिछड़ने के बाद जर्मनी से डेनिज उंडाव ने 2 गोल करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ ही जर्मनी ने राउंड ऑफ-32 का टिकट हासिल किया।
पहला हाफ
पहले हाफ में आइवरी कोस्ट ने बनाई बढ़त
मैच के 18वें मिनट के दौरान जर्मन खिलाड़ियों ने बेहतरीन आक्रमण बनाया। दरअसल, अलेक्जेंडर पावलोविच के शानदार पास पर जमाल मुसियाला ने बॉक्स के बाहर से शॉट मारा लेकिन गोल नहीं कर सके। मैच के 30वें मिनट में आइवरी कोस्ट के फ्रैंक केसी ने गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका।
दूसरा हाफ
रोचक रहा दूसरा हाफ
दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट रक्षात्मक शैली में खेलती हुई नजर आई। इसका फायदा जर्मनी को मिला। इस बीच जर्मनी के डेनिज उंडाव ने 68वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। बता दें कि जमाल मुसियाला के सब्सीट्यूट के तौर पर उंडाव मैदान पर उतरे थे। मैच की समाप्ति से कुछ समय पहले उंडाव ने दूसरा गोल (90+4') करते हुए टीम को जीत दिलाई।
आम्नाय
पहले हाफ में जर्मनी के 2 गोल हुए थे अमान्य
जर्मनी ने पहले हाफ में 2 बार गोल किए, लेकिन दोनों मौकों पर गोल अमान्य करार दिए गए। मैच के 23वें मिनट में एलेक्जेंडर पावलोविच ने गोल किया, जो रेफरी ने अमान्य घोषित किया। दरअसल, रीप्ले में पावलोविच को विपक्षी गोलकीपर के सामने फाउल करते पाया गया। इसके बाद 40 वें मिनट में काई हावर्ट्ज ने गोल किया, लेकिन यह भी अमान्य दिया गया, क्योंकि जमाल मुसियाला ने कौसूनू को गिराकर फाउल कर दिया था।