LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: FBI ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अर्जेंटीना के खिलाफ शुरू की जांच
FBI ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है

फीफा विश्व कप 2026: FBI ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अर्जेंटीना के खिलाफ शुरू की जांच

Jul 08, 2026
07:43 pm

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने कथित तौर पर संभावित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के मद्देनजर अमेरिका में अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। फॉक्स स्पोर्ट्स मेक्सिको द्वारा उद्धृत अर्जेंटीना के अखबार ला नेसियन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ संभावित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के कारण जांच के दायरे में है।

जांच

FBI क्या कर रही है जांच?

रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसियां ​​यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि AFA ने अमेरिकी वित्तीय प्रणाली के माध्यम से करोड़ों डॉलर कैसे ट्रांसफर किए और क्या इन लेन-देन से अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में अपराध हो सकते हैं। फ्लोरिडा स्थित कंपनी टूरप्रोडएंटर LLC, जो विदेशों में AFA के वित्तीय दायित्वों का प्रबंधन करती है, को रिपोर्ट में जांच के प्रमुख केंद्रों में से एक के रूप में पहचाना गया है। यह कंपनी थिएटर मालिक जेवियर फैरोनी की है।

दावा

रिपोर्ट में यह भी किया गया है दावा

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ला नेसियन द्वारा पिछले कुछ महीनों के दौरान प्राप्त और विश्लेषण किए गए दस्तावेजों के अनुसार, रिन्यूअल फ्रंट के पूर्व ब्यूनस आयर्स विधायक फैरोनी और उनकी पत्नी एरिका गिलेट ने 5 अमेरिकी वित्तीय संस्थाओं (सिटीबैंक, सिनोवस, बैंक ऑफ अमेरिका, जेपी मॉर्गन और PNC बैंक) में खोले गए खातों के माध्यम से करोड़ों डॉलर का लेन-देन किया था। ऐसे में यह लेनदेन संदेह की घेरे में है और उसकी जांच जरूरी है।

Advertisement

खुलासा

बैंक खातों से हुआ 2,483 करोड़ रुपये का प्रबंधन

रिपोर्ट के अनुसार, इन खातों के माध्यम से, टूरप्रोडएंटर LLC ने AFA से 26 करोड़ डॉलर (लगभग 2,483 करोड़ रुपये) का राजस्व प्रबंधित किया। हालांकि, ला नेसियन द्वारा विश्लेषण किए गए बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, इन निधियों का केवल एक हिस्सा ही तापिया के नेतृत्व वाले संगठन के पहचान योग्य परिचालन खर्चों से सीधे जुड़ा हुआ है। अन्य 5.7 करोड़ डॉलर (लगभग 54.50 करोड़ रुपये) विभिन्न कंपनियों और लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए, जिनका आर्थिक औचित्य स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

विवाद

तापिया के हालिया विवाद

वर्तमान में AFA अध्यक्ष तापिया कई मोर्चों पर दबाव का सामना कर रहे हैं। फीफा विश्व कप से पहले भ्रष्टाचार की जांच, घरेलू लीग में अलोकप्रिय बदलाव और कम रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ अभ्यास मैचों की एक श्रृंखला के कारण तापिया आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे, जिन पर जनता ने असहमति जताई थी। इस बीच तापिया अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से फुटबॉल क्लबों के स्वामित्व ढांचे को लेकर सत्ता संघर्ष में भी उलझे हैं।

Advertisement