LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे के कप्तान एर्लिंग हालैंड कोई भी गाेल नहीं कर पाए

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Jul 12, 2026
07:48 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने नॉर्वे को अतिरिक्त समय तक चले बेहद रोमांचक मैच में 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मियामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के नायक जूड बेलिंगहैम रहे, जिन्होंने इंग्लिश टीम के लिए दोनों निर्णायक गोल दागे। इंग्लैंड की सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड में से जीतने वाली टीम से भिड़ंत होगी।

बढ़त

नार्वे ने बनाई थी शुरुआती बढ़त

मैच के 36वें मिनट में नॉर्वे के एंड्रियास शेल्डेरुप ने बेहतरीन फिनिशिंग के साथ गोल दागकर नॉर्वे को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+2 मिनट) में नॉर्वे की गोल किक के दौरान गेंद स्काईकैम केबल से टकरा गई, लेकिन रेफरी ने खेल जारी रखा। ऐसे में इंग्लैंड एलियट एंडरसन के पास पर बेलिंगहैम ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। रेफरी फैसले से नॉर्वे के खिलाड़ी और कोच नाराज दिखे।

बराबरी

दूसरे हाफ में बराबरी का रहा मुकाबला

56वें मिनट में नॉर्वे के टॉरब्योर्न हेगम ने कॉर्नर के बाद रीबाउंड पर गोल कर अपनी टीम को दोबारा बढ़त दिला दी थी। हालांकि, वीडियो रिव्यू (VAR) में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड द्वारा बॉक्स में फाउल करना पाया गया। इससे गोल को रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों ही टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया, जिससे कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इससे स्कोर 1-1 की बराबरी पर ही रुका रहा।

Advertisement

जीत

इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में दर्ज की जीत

अतिरिक्त समय के शुरू होते ही तीसरे मिनट (मैच के 93वें मिनट) में बेलिंगहैम ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने एक बेहतरीन स्लाइडिंग शॉट के जरिए गेंद को नेट में डाल दिया और इंग्लैंड को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। नॉर्वे के कप्तान हालैंड इस मैच में पूरी तरह से बेअसर रहे। वह पहली बार कोई गोल नहीं कर सके। ऐसे में अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में उन्हें सब्स्टीट्यूट कर मैदान से बाहर बुला लिया गया।

Advertisement

रिकॉर्ड

मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड

मुकाबले के हीरो रहे बेलिंगहैम इंग्लैंड के फुटबॉल इतिहास में विश्व कप के नॉकआउट मैच में 2 गोल दागने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में बेलिंगहैम का यह लगातार दूसरा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड रहा है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने मेजर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स (विश्व कप और यूरो कप मिलाकर) में रिकॉर्ड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है।

रिकॉर्ड

हालैंड के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

इस पूरे विश्व कप में यह पहली बार हुआ जब नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर हालैंड एक भी गोल नहीं कर पाए। इंग्लैंड के मजबूत डिफेंस ने उन्हें पूरे 90 मिनट तक बांधकर रखा, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 36वें मिनट में नॉर्वे को बढ़त दिलाने वाले युवा विंगर एंड्रियास शेल्डेरुप ने विश्व कप के क्वार्टरफाइनल इतिहास में नॉर्वे के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर कर लिया है।

आंकड़े

इंग्लैंड ने 8 बार टारगेट पर शॉट मारे

मैच में इंग्लैंड ने गोल करने की 14 बार कोशिश की और 8 बार टारगेट पर शॉट लगाए। नॉर्वे ने 13 बार कोशिश की और वह 5 बार टारगेट पर शॉट लगाने में सफल रही। मैच में इंग्लैंड का 53 प्रतिशत समय में बॉल पर कब्जा रहा। उसने 91 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 606 पास पूरे किए। इसी तरह नॉर्वे का मैच में 47 बॉल पर प्रतिशत कब्जा रहा और उसने 86 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 537 पास पूरे किए।

Advertisement