LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Jul 06, 2026
09:02 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में खेले गए चौथे मुकाबले में इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने मेक्सिको को 3-2 से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खराब मौसम और आसमानी बिजली के कारण मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से शुरू हुआ, लेकिन इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर राहत की सांस ली।

गोल

इंग्लैंड के जूड बेलिंघम ने पहले हाफ में ही दाग दिए 2 गोल

इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपना और लगातार गोल के प्रयास किए। यही कारण रहा कि उसे इसमें सफलता भी मिल गई। मुकाबले के 35वें और 37वें मिनट में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जूड बेलिंघम ने ताबड़तोड़ 2 गोल दागकर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। इसके 5 मिनट बाद ही मेक्सिको के जूलियन क्विनोन्स ने जवाबी हमला करते हुए 42वें मिनट में शानदार गोल करते हुए स्कोर को 2-1 पर ला दिया।

संघर्ष

दूसरे हाफ में देखने को मिला कड़ा संघर्ष

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 54वें मिनट में इंग्लैंड के जैरेल क्वानसा को रेड कार्ड मिलने के कारण इंग्लैंड को 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। इसके बावजूद 59वें मिनट में हैरी केन ने पेनल्टी पर शानदार गोल कर इंग्लैंड की बढ़त को 3-1 कर दिया। हालांकि, 68वें मिनट में मेक्सिको के राउल जिमेनेज ने पेनल्टी के जरिए एक और गोल किया, लेकिन इंग्लैंड ने अंत तक अपनी 3-2 की बढ़त को बनाए रखा।

Advertisement

रिकॉर्ड

मुकाबले में क्या रिकॉर्ड बने?

फीफा विश्व कप के इतिहास में मेक्सिको अपने घरेलू मैदान (एस्टाडियो एज़्टेका) पर इंग्लैंड से कभी नहीं हारा था। इस हार के साथ मेक्सिको का अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड खत्म हो गया। फुटबॉल इतिहास में यह पहली बार था जब इंग्लैंड और मेक्सिको की टीमें विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने थीं। इससे पहले 1966 में दोनों के बीच सिर्फ एक बार ग्रुप चरण में मैच हुआ था।

Advertisement

आंकड़े

कैसे रहे मैच के आंकड़े?

मैच में मेक्सिको ने गोल करने की 23 बार कोशिश की और 5 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इंग्लैंड ने 6 बार कोशिश की और वह 5 बार टारगेट पर शॉट लगाने में सफल रही। मैच में मेक्सिको का 66 प्रतिशत समय में बॉल पर कब्जा रहा। उसने 92 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 465 पास पूरे किए। इसी तरह इंग्लैंड का मैच में 34 बॉल पर प्रतिशत कब्जा रहा और उसने 83 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 261 पास पूरे किए।

Advertisement