फीफा विश्व कप 2026: कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में कनाडा फुटबॉल टीम ने दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल टीम को हराते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। लॉस एंजेलिस स्टेडियम में कनाडा की ओर से स्टीफन यूस्टाकियो ने इकलौता गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ। राउंड ऑफ-16 में कनाडा ने पहली बार जगह बनाई है। दूसरी तरफ जुझारू प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया।
पहला हाफ
गोल रहित रहा पहला हाफ
कनाडा ने पहले हाफ में दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाकर रखा और आक्रामक अंदाज में कुछ बेहतर मौके बनाए। सेट-पीस के जरिए डेरेक कॉर्नेलियस ने एक शानदार हेडर का मौका गंवाया और गेंद विपक्षी गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स के पास चली गई। पहले हाफ के अंत में कनाडा ने पेनाल्टी की अपील की, लेकिन VAR/रेफरी ने इसे खारिज कर दिया। लगातार बन रहे मौकों के बावजूद पहला हाफ गोल रहित रहा।
दूसरा हाफ
रोचक रहा दूसरा हाफ
मैच के 62वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के एपोलिस ने प्रयास किया, जो टारगेट पर नहीं लगा। इसके तुरंत बाद मैच के 65वें मिनट में कनाडा ने बेहतरीन मौका बनाया, जिसे गोलकीपर विलियम्स और फिर डिफेंडर मबोकाजी ने नाकाम कर दिया। 90 मिनट तक कोई गोल नहीं देखने को मिला। आखिर में इंजरी टाइम में यूस्टाकियो (90+2 मिनट) ने गोल करते हुए टीम को बढ़त दिला दी।
आंकड़े
कनाडा ने 7 बार टारगेट पर लगाए शॉट
मैच में कनाडा ने गोल करने की 14 बार कोशिश की और 7 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने 6 बार ही कोशिश की और 2 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस रोचक मैच में कनाडाई टीम के पास 42 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। कनाडा ने 82 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 392 पास पूरे किए। दक्षिण अफ्रीका ने 538 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 86 प्रतिशत की रही।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🇨🇦 Canada have qualified for the Round of 16!#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 28, 2026