LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराया, कुन्हा ने दागे 2 गोल
ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर नॉकआउट की ओर बढ़ाया कदम

फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराया, कुन्हा ने दागे 2 गोल

Jun 20, 2026
09:23 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को के खिलाफ फीका प्रदर्शन करने वाली 5 बार की विश्व चैंपियन ब्राजील फुटबॉल टीम ने ग्रुप-C के अपने दूसरे मुकाबले में हैती को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। ब्राजील के लिए स्टार स्ट्राइकर मैथियस कुन्हा ने 2 गोल दागे जबकि विनीसियस जूनियर ने एक गोल करने के साथ एक गोल में सहायता भी की। आइए आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

हाफ-1

ब्राजील ने पहले हाफ में ही दाग दिए 3 गोल

फिलाडेल्फिया स्टेडियम पर ब्राजील ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली थी। मैच के 23वें मिनट में विनीसियस जूनियर ने के शॉट पर कुन्हा ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 36वें मिनट में कुन्हा बाएं पैर के शॉट से शानदार गोल करते हुए बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद विनीसियस ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय (45+3 मिनट) में गोल कर ब्राजील को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिलाई।

हाफ-2

गोल रहित रहा दूसरा हाफ

दूसरे हाफ में ब्राजील ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और हैती को गोल करने का मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए गैब्रियल मार्टिनेली के एक शानदार गोल को क्रॉसबार ने रोक दिया और एंड्रिक ने गोल दागा, लेकिन सहायक रेफरी ने उसे ऑफ साइड दे दिया। हैती ने मैच में जमकर संघर्ष किया, लेकिन गोल नहीं कर पाई। इस तरह से वह ग्रुप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट 

Advertisement

रिकॉर्ड

फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाला देश बना ब्राजील

इस जीत के साथ ही ब्राजील फीफा फुटबॉल विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाला देश बन गया है। उसके अब 241 गोल हो गए हैं। उसने जर्मनी (239) को पीछे छोड़ दिया। इस विश्व कप में ब्राजील टीम की औसत आयु 30 वर्ष और 190 दिन की है। इसके साथ ही वह 1962 में चेकोस्लोवाकिया के खिलाफ फाइनल (30 वर्ष और 216 दिन) के बाद विश्व कप में अपनी सबसे उम्रदराज टीम उतारी है।

आंकड़े

ऐसे रहे मैच के आंकड़े

मैच में ब्राजील ने गोल करने की 9 बार कोशिश की और 5 बार टारगेट पर शॉट लगाए। हैती ने 8 बार गोल करने का प्रयास किया और 4 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस मैच में जीतने वाली टीम के पास 57 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। ब्राजील ने 89 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 533 पास पूरे किए। इसी तरह हैती 43 प्रतिशत बॉल पर कब्जा रखा और 84 प्रतिशत एक्यरेसी के साथ 387 पास पूरे किए।

अंक तालिका

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची ब्राजील टीम

इस जीत के साथ ब्राजील की टीम 4 अंकों के साथ अपने ग्रुप-C में शीर्ष पर पहुंच गई है। मोरक्कों के भी 4 अंक हैं, लेकिन गोल के मामले में ब्राजील की टीम उससे ऊपर है। स्कॉटलैंड 3 अंकों के साथ तीसरे और हैती चौथे पायदान पर है। यह 41वीं बार है जब ब्राजील ने विश्व कप मैच में कम से कम 3 गोल किए हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी देश के लिए यह सबसे ज्यादा बार है।

Advertisement