LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: बेल्जियम ने सेनेगल को हराते हुए राउंड ऑफ-16 में प्रवेश किया
बेल्जियम ने सेनेगल को हराया (तस्वीर: एक्स/@BelRedDevils)

फीफा विश्व कप 2026: बेल्जियम ने सेनेगल को हराते हुए राउंड ऑफ-16 में प्रवेश किया

Jul 02, 2026
07:41 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मैच में बेल्जियम फुटबॉल टीम ने सेनेगल फुटबॉल टीम को 3-2 से हराते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। इस रोचक मैच में सेनेगल की टीम ने 85 मिनट के समय तक 2-0 की बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन बेल्जियम ने आखिरी कुछ मिनटों में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बेल्जियम से यूरी टिलेमांस ने 2 और रोमेलु लुकाकु ने 1 गोल किया।

पहला हाफ

ऐसा रहा पहला हाफ 

पहले हाफ में दोनों टीमें आक्रामक अंदाज में नजर आई, लेकिन धीरे-धीरे सेनेगल ने खेल पर नियंत्रण रखना शुरू किया। इस बीच मैच के 24वें मिनट में सेनेगल के हबीब डियारा ने बेहतरीन गोल लगाते हुए टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ के दौरान बेल्जियम ने बराबरी के कई प्रयास किए, जिसे सेनेगल की मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 1-0 से सेनेगल के पक्ष में रहा।

दूसरा हाफ 

दूसरे हाफ में लगे खूब गोल 

दूसरे हाफ की शुरुआत में इस्माइला सार (51वें मिनट) ने बेहतरीन गोल कर सेनेगल की बढ़त 2-0 कर दी। मैच के 86वें मिनट में लुकाकू ने गोल कर वापसी का रास्ता खोला और 3 मिनट बाद टिलेमांस ने हेडर से स्कोर 2-2 कर दिया। निर्धारित समय पर बराबरी रहने के बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा। जब मैच पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी बेल्जियम को पेनल्टी मिली, जिसे टिलेमांस (125वें मिनट) ने गोल कर दिया।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

आंकड़े

बेल्जियम ने गोल करने की 21 बार कोशिश की

मैच में बेल्जियम ने गोल करने की 21 बार कोशिश की और 5 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ सेनेगल ने 19 बार कोशिश की और 5 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस शानदार मैच में बेल्जियम के पास 53 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। सेनेगल ने 86 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 553 पास पूरे किए। बेल्जियम ने 629 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 89 प्रतिशत की रही।

Advertisement