LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

फीफा विश्व कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Jul 12, 2026
09:16 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के आखिरी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और स्विट्जरलैंड के बीच कांटे का मुकाबला खेला गया। इसमें निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में 2 गोल दागकर 3-1 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। कैनसस सिटी स्टेडियम में खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। आइए मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

बढ़त

अर्जेंटीना ने पहले हाफ की शुरुआत में ही बनाई बढ़त

मैच के 10वें मिनट में ही अर्जेंटीना ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान लियोनेल मेसी की सटीक कॉर्नर किक को मिडफील्डर एलेक्सिस मैक ऑलिसटर ने गोल पोस्ट में डालते हुए अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद स्विट्जरलैंड ने जवाबी हमले किए। 20वें मिनट में जिब्रिल सोव को गोल करने का अच्छा मौका मिला, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने गेंद को पकड़ लिया। इससे पहले हाफ में अर्जेंटीना टीम 1-0 से बढ़त बनाए रखने में सफल रही।

बराबरी

स्विट्जरलैंड ने दूसरे हाफ में की वापसी

दूसरे हाफ में स्विस टीम ने अर्जेंटीना की रक्षा पंक्ति पर लगातार दबाव बनाया। मैच के 67वें मिनट में डैन एनडॉय ने रिकार्डो रोड्रिगेज के साथ एक बेहतरीन वन-टू पास कॉम्बिनेशन बनाया और एक कठिन कोण से गेंद को गोल पोस्ट में डालकर स्विट्जरलैंड को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड के स्टार फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो को दूसरा येलो कार्ड दिखाया गया, जिसके चलते उन्हें रेड कार्ड देकर मैदान से बाहर भेज दिया गया।

Advertisement

सफलता

अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में दागे 2 गोल

अतिरिक्त समय के पहले हाफ के गोल रहित रहने पर अर्जेंटीना के कोच ने आक्रामकता बढ़ाने के लिए मिडफील्डर को हटाकर स्ट्राइकर जोस मैनुअल लोपेज को मैदान पर उतारा। इसका उन्हें फायदा भी मिला। 112वें मिनट में लोपेज के पास पर जूलियन अल्वारेज शानदार गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। इसके बाद 120वें मिनट के इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी लाउतारो मार्टिनेज एक और गोल दागकर टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।

Advertisement

रिकॉर्ड

मेसी के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

मैच के 10वें मिनट में ऑलिसटर के गोल के लिए कॉर्नर किक लेकर असिस्ट करने के साथ ही कप्तान लियोनल मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल सहयोग (11) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने डिएगो माराडोना (10) का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी तरह इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही मेसी ने विश्व कप इतिहास में अपने रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाते हुए कुल 31वां मैच खेला।

दबदबा

अर्जेंटीना का अतिरिक्त समय में कायम रहा दबदबा

अर्जेंटीना ने विश्व कप नॉकआउट इतिहास में अतिरिक्त समय में जाने वाले अपने 9वें मुकाबले में 8वीं बार जीत दर्ज की है। नॉकआउट चरणों में अतिरिक्त समय में उनका सफलता प्रतिशत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। इसी तरह डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जूलियन अल्वारेज अब अर्जेंटीना के लिए लगातार 2 विश्व कप (2022 और 2026) के नॉकआउट चरण में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

जानकारी

स्विट्जरलैंड का अनचाहा रिकॉर्ड

मैच कें 72वें मिनट में ब्रील एम्बोलो को मिला रेड कार्ड इस विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण का सबसे तेज (दो येलो कार्ड के बाद) रेड कार्ड था। इसके साथ स्विट्जरलैंड का पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

आंकड़े

अर्जेंटीना ने 7 बार टारगेट पर शॉट मारे

मैच में अर्जेंटीना ने गोल करने की 23 बार कोशिश की और 7 बार टारगेट पर शॉट लगाए। स्विट्जरलैंड ने 13 बार कोशिश की और वह 5 बार टारगेट पर शॉट लगाने में सफल रही। मैच में अर्जेंटीना का 59 प्रतिशत समय में बॉल पर कब्जा रहा। उसने 88 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 616 पास पूरे किए। इसी तरह स्विट्जरलैंड का मैच में 41 बॉल पर प्रतिशत कब्जा रहा और उसने 84 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 453 पास पूरे किए।

Advertisement