NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फीफा ने जारी की सुनील छेत्री की डॉक्यूमेंट्री, 3 एपिसोड में देखिए 'कैप्टन फैंटास्टिक' का सफर
    अगली खबर
    फीफा ने जारी की सुनील छेत्री की डॉक्यूमेंट्री, 3 एपिसोड में देखिए 'कैप्टन फैंटास्टिक' का सफर
    फीफा ने जारी की छेत्री की डॉक्यूमेंट्री (तस्वीर: ट्विटर/@chetrisunil11)

    फीफा ने जारी की सुनील छेत्री की डॉक्यूमेंट्री, 3 एपिसोड में देखिए 'कैप्टन फैंटास्टिक' का सफर

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 29, 2022
    11:54 am

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में फुटबॉल को चलाने वाली संस्था फीफा ने भारतीय दिग्गज सुनील छेत्री का एक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च किया है। बीते मंगलवार को ही फीफा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी।

    फीफा ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें उन्होंने छेत्री को लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ दिखाया है। छेत्री की डॉक्यूमेंट्री को तीन एपिसोड में रिलीज किया गया है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    जानकारी

    फीफा ने दी छेत्री के चाहने वालों को जानकारी

    फीफा वर्ल्ड कप के ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए छेत्री की डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी दी गई है।

    पोस्ट में लिखा गया, "आप सब रोनाल्डो और मेसी के बारे में जानते हैं और अब आपके सामने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में तीसरे सबसे अधिक गोल दागने वाले एक्टिव पुरुष खिलाड़ी की दमदार कहानी पेश है।"

    Captain Fantastic नाम से छेत्री की डॉक्यूमेंट्री FIFA+ पर देखी जा सकती है।

    डॉक्यूमेंट्री

    डॉक्यूमेंट्री में क्या दिखाया गया है?

    डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड में छेत्री के भारतीय टीम में डेब्यू को दिखाया गया है। इसके अलावा इसी एपिसोड में उनके करियर की तमाम अहम चीजें दिखाई गई हैं। दूसरे एपिसोड में उन लम्हों को दिखाया गया है जब छेत्री ने भारतीय टीम के लिए अदभुत प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है।

    तीसरे एपिसोड में छेत्री के करियर के सबसे अच्छे लम्हों को दिखाया गया है जिसमें वह महान खिलाड़ी बन चुके हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    फीफा द्वारा किया गया ट्वीट

    You know all about Ronaldo and Messi, now get the definitive story of the third highest scoring active men's international.

    Sunil Chhetri | Captain Fantastic is available on FIFA+ now 🇮🇳

    — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) September 27, 2022

    अंतरराष्ट्रीय गोल

    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं छेत्री

    2005 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले छेत्री अब तक 84 गोल दाग चुके हैं और एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। छेत्री से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117) और लियोनल मेसी (90) ने किए हैं।

    कुल मिलाकर छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। वह फेरेंक पुस्कास (84) की बराबरी कर चुके हैं।

    करियर

    रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा है छेत्री का करियर

    छेत्री का करियर रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा है। वह अब तक रिकॉर्ड सबसे अधिक सात बार भारत के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके हैं। 2011 में उन्हें अर्जुन अवार्ड और 2019 में पद्मश्री मिला था। 2021 में उन्हें खेलरत्न से भी सम्मानित किया गया।

    इंडियन सुपर लीग (ISL) में वह पहले और सबसे अधिक हैट्रिक लगाने वाले भारतीय हैं। वह आई-लीग में सबसे अधिक गोल दागने वाले भारतीय भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    FIFA
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    इंडियन सुपर लीग
    सुनील छेत्री

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र की प्रसिद्ध नौवारी साड़ी पहनने वाली महिलाएं आजमाएं ये हेयरस्टाइल, लगेंगी बेहद खूबसूरत फैशन टिप्स
    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की मदद कर रहे स्थानीय लोग? NIA ने 32 जगह छापा मारा जम्मू-कश्मीर
    बेंगलुरु भगदड़ का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत; जानें क्या-क्या हुआ कर्नाटक
    राहुल गांधी के 'आत्मसमर्पण' वाले कटाक्ष पर शशि थरूर ने केंद्र सरकार का बचाव किया शशि थरूर

    FIFA

    FIFA 19: फीफा अल्टीमेट टीम के लिए 3,000 कॉइन से कम में उपलब्ध डिफेंडर्स फुटबॉल समाचार
    बैलन डे ऑर: आखिर क्यों यह प्रतिष्ठित अवार्ड डिज़र्व करते हैं लूका मॉड्रिच फीफा विश्व कप
    #Opinion: मेसी और रोनाल्डो के अलावा ये रहे 2018 के 5 बेस्ट फारवर्ड खिलाड़ी चेल्सी FC
    फीफा विश्व कप: फीफा प्रेसीडेंट ने दिए 2022 विश्व कप में बड़े बदलाव के संकेत फीफा विश्व कप

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    यूरोपियन गोल्डेन बूट 2019-20 जीतने के पांच सबसे प्रबल दावेदारों पर एक नजर फुटबॉल समाचार
    मेसी ने पूरे किए 700 करियर गोल, जानें सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले पांच फुटबॉलर्स फुटबॉल समाचार
    बैलन डे ऑर: 1956 के बाद से इस साल पहली बार नहीं दिया जाएगा अवार्ड फुटबॉल समाचार
    2020-21 सीजन में ये बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो सेरी ए

    इंडियन सुपर लीग

    ISL 2018-19: जानें, इस सीजन में खेल रहे 5 बेस्ट विदेशी फारवर्ड खिलाड़ियों के नाम फुटबॉल समाचार
    #NewsBytesExclusive: चाय की दुकान से भारतीय फुटबॉल टीम के सफर की कहानी खुद जैकीचंद की जुबानी फुटबॉल समाचार
    ISL 2018-19: ATK बनाम मुंबई सिटी FC- मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और फैंटेसी इलेवन फुटबॉल समाचार
    ISL 2018-19: चेन्नइयिन FC बनाम जमशेदपुर FC- मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और फैंटेसी इलेवन फुटबॉल समाचार

    सुनील छेत्री

    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    आई-लीग: भारत के टॉप फ्लाइट फुटबॉल लीग के इंट्रेस्टिंग फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे भारतीय फुटबॉल टीम
    फीफा रैंकिंग: लगभग एक साल बाद टॉप-100 से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम फुटबॉल समाचार
    ISL 2018-19: एक नजर इस सीजन के टॉप भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों पर फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025