फाफ डु प्लेसिस ने धोनी की नेतृत्व क्षमता पर किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के अपने सुनहरे दिनों को याद करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व क्षमता पर बड़ा खुलासा किया है। डु प्लेसिस ने साल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल होने से पहले कुल 9 संस्करणस धोनी की कप्तानी में CSK के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 3 IPL खिताब भी अपने नाम किए।
बयान
डु प्लेसिस ने धोनी की कप्तानी पर क्या कहा?
हाल ही में 'प्रखर गुप्ता पॉडकास्ट' पर डु प्लेसिस ने धोनी की कप्तानी पर कहा, "मैदान पर खेल को लेकर इस इंसान की समझ अविश्वसनीय है। धोनी मैच से पहले बहुत ज्यादा योजनाएं बनाना पसंद नहीं करते। वे मैदान पर मैच में चल रही परिस्थितियों के अनुसार और अपनी शांत स्वभाव वाली प्रवृत्ति पर भरोसा करते हुए फैसले लेना पसंद करते हैं। इससे उन्हें सटीक निर्णय लेने में सफलता मिलती है। यही उनकी सबसे बड़ी 'सुपरपावर' थी।"
चाहत
धोनी से ये एक चीज लेना चाहते हैं डु प्लेसिस
डु प्लेसिस ने धोनी की प्रसिद्ध मानसिक शांति का जिक्र करते हुए आगे कहा, "वह मैदान पर चल रहे खेल और खिलाड़ियों के हाव-भाव को बेहद करीब से पढ़ते हैं और इस दौरान पूरी तरह शांत बने रहते हैं।"
उन्होंने कहा, "जैसा कि हर कोई जानता है कि वे एक बेहद शांत और संयमित व्यक्ति हैं। यह एक ऐसी खूबी है जिसे मैं उनसे सीखना चाहता हूं और अपनी खुद की कप्तानी में लागू करना चाहता हूं।"
राय
2018 के केपटाउन सैंडपेपर विवाद पर भी रखी राय
डु प्लेसिस ने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मशहूर सैंडपेपर (गेंद से छेड़छाड़) विवाद को भी याद किया।
उन्होंने बताया कि जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने सार्वजनिक रूप से उस घटना की जिम्मेदारी ली थी, तो वे स्मिथ के प्रति गहरी सहानुभूति महसूस कर रहे थे क्योंकि इस मामले में उनकी कोई गलती ही नहीं थी।
इसके लिए उन्होंने स्मिथ को मैसज भी भेजा था।
करियर
कैसा रहा है डु प्लेसिस का IPL करियर?
डु प्लेसिस अपने IPL करियर में कुल 154 मैच खेले हैं और इनमें 35.10 की औसत से 4,773 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें 39 अर्धशतक शामिल हैं। वह साल 2022 में RCB में जाने से पहले CSK के साथ 9 संस्करण रहे थे।