Loading...
WTC की टीमों में इजाफा होना लगभग तय, 12 टीमों के साथ खेला जाएगा अगला चक्र
12 टीमों के साथ खेला जाएगा टूर्नामेंट (सांकेतिक तस्वीर: एक्स/@ICC)

WTC की टीमों में इजाफा होना लगभग तय, 12 टीमों के साथ खेला जाएगा अगला चक्र

Oct 07, 2026
03:03 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भविष्य में टीमों की संख्या में इजाफा होना लगभग तय है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने संकेत दिए हैं कि 12 टीमों के साथ WTC खेली जाएगी। ऐसी खबर है कि ICC और अलग-अलग बोर्ड WTC को ध्यान में रखते हुए अगले 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' (FTP) को अंतिम रूप देने के काम के आखिरी चरण में हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

WTC 

भविष्य में एक मैच की टेस्ट का हो सकता है आयोजन 

अब तक WTC के 2 चक्र खेले जा चुके हैं और तीसरा जारी है।

अभी तक WTC के अंतर्गत होने वाली टेस्ट सीरीज कम से कम 2 मैचों की होती रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 2029-31 WTC चक्र से लागू होने वाले नए मॉडल में जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को समायोजित किया जाता है तो एक-एक मैच की सीरीज को भी गिनती में शामिल किया जा सकता है।

बैठक 

अगले महीने हो सकता है औपचारिक ऐलान 

WTC की टीमों को लेकर के अंतिम फैसला अगले महीने बाली में ICC की बैठक में होने की उम्मीद है।

ग्रीनबर्ग ने कहा, "अगले 2 साल के लिए यही (12 टीमें) होने वाला है। इससे हर टेस्ट खेलने वाले देश को मौका मिल सकेगा। आखिरकार देशों को खुद कठिन फैसले लेने होंगे। अगर ICC से मिलने वाली आमदनी पहले जैसी नहीं रही, तो कोई भी संस्था लगातार नुकसान नहीं झेल सकता।

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना चाहता है ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया भविष्य में दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलना चाहता है। हालांकि, शेड्यूल से जुड़ी दिक्कतें इसमें रुकावट बन सकती हैं।

CA इंग्लैंड और भारत के अलावा किसी ऐसे दूसरे प्रतिद्वंद्वी की तलाश में है जिसके साथ लंबी सीरीज़ खेली जा सके।

ग्रीनबर्ग ने कहा, "हमारे लिए इसमें एक बड़ी चुनौती है क्योंकि वे साल के उसी समय क्रिकेट खेलते हैं जब हम खेल रहे होते हैं। मैं यह बात समझ सकता हूं।"

ADVERTISEMENT