टेस्ट क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी
क्या है खबर?
टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ गेंदबाजों के लिए शानदार प्रदर्शन करना आसान नहीं होता। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कई गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी काबिलियत साबित की है और एक पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए कई विकेट चटकाए हैं। ऐसे में आइए बांग्लादेश के उन गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया है।
#1
हसन महमूद (6/55, 2026)
हसन महमूद पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने डार्विन क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में 6/55 के आंकड़े दर्ज किए।
उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 198 रन पर समाप्त हो गई।
हसन ने 16 ओवर गेंदबाजी की और 2 मेडन के साथ 55 रन दिए। उनकी इकॉनमी रेट 3.40 की रही।
वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज भी बने।
#2
मोहम्मद रफीक (5/62, 2006)
दूसरे स्थान पर पूर्व स्पिन गेंदबाज मोहम्मद रफीक हैं। साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के दौरे पर गई थी।
सीरीज का पहला टेस्ट मैच फतुल्लाह स्टेडियम में हुआ था। बांग्लादेश ने पहली पारी में 427 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 269 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
रफीक ने 32.2 ओवर गेंदबाजी की थी और 9 मेडन के साथ 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।
इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से जीत मिली थी।
#3
शाकिब अल हसन (5/68, 2017)
सूची में तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं।
साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश का दौरा किया था। सीरीज का पहला टेस्ट मैच मीरपुर में हुआ था।
बांग्लादेश की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 217 रन ही बना पाई थी।
शाकिब ने 25.5 ओवर गेंदबाजी की थी। उन्होंने 7 मेडन के साथ 68 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 2.63 की रही थी।
#4
शाकिब अल हसन (5/85, 2017)
चौथे स्थान पर भी शाकिब ही हैं। उन्होंन साल 2017 के उसी मीरपूर टेस्ट की दूसरी पारी में 28 ओवर गेंदबाजी की थी और 7 मेडन के साथ 85 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 265 रन चाहिए थे, लेकिन शाकिब की घातक गेंदबाजी के कारण पूरी टीम सिर्फ 244 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
शाकिब ने दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे। बांग्लादेश को 20 रन से जीत मिली थी।