NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी से आधे मैच खेलने के बावजूद मोर्गन ने तोड़ा उनका विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    धोनी से आधे मैच खेलने के बावजूद मोर्गन ने तोड़ा उनका विश्व रिकॉर्ड

    धोनी से आधे मैच खेलने के बावजूद मोर्गन ने तोड़ा उनका विश्व रिकॉर्ड

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 05, 2020
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    बीते मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा छकाने लगाने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड को भी मोर्गन ने तोड़ दिया है।

    मोर्गन कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    आइए जानते हैं कैसे धोनी से आधे मैच खेलकर भी उनसे आगे निकल गए मोर्गन।

    विश्व रिकॉर्ड

    कप्तान के तौर पर 215 छक्के लगा चुके हैं मोर्गन

    मैच के दौरान मोर्गन ने कप्तान के तौर पर अपना 212वां छक्का लगाते ही धोनी के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

    भारत के लिए 332 मैचों में कप्तानी करते हुए धोनी ने 211 छक्के लगाए हैं जो विश्व रिकॉर्ड था।

    मोर्गन ने कप्तान के तौर पर अपने 163वें मैच में ही उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    रिकी पोंटिंग (171) और ब्रैंडन मैकुलम (170) भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

    जानकारी

    करियर में लगाए छक्कों में धोनी से पीछे हैं मोर्गन

    कप्तान के तौर पर धोनी को पीछे छोड़ने के बावजूद करियर में लगाए छक्कों के मामले में मोर्गन अभी भी धोनी से पीछे हैं। धोनी ने 526 मैचों में 359 छक्के लगाए हैं तो वहीं मोर्गन 333 मैचों में 328 छक्के लगा चुके हैं।

    सबसे ज़्यादा शतक

    इंग्लैंड के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने मोर्गन

    44 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड की पारी को मोर्गन ने संभाला।

    बेहतरीन पारी के दौरान मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए अपना 13वां शतक लगाया।

    उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में मार्कस ट्रेस्कोथिक को पीछे छोड़ा।

    जो रूट (16) के बाद अब मोर्गन इंग्लैंड के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    84 गेंदों में 106 रनों की पारी में मोर्गन ने 15 चौके और चार छक्के लगाए।

    अन्य रिकॉर्ड

    मोर्गन के नाम वनडे में हैं कई इंग्लिश रिकॉर्ड

    इंग्लैंड के लिए खेले 216 वनडे में मोर्गन ने 6,766 रन बनाए हैं और सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    मोर्गन अब तक इंग्लैंड के लिए 6,000 वनडे रनों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा 41 वनडे अर्धशतक भी लगाए हैं और 200 या उससे ज़्यादा वनडे खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं।

    वह 550 से ज़्यादा वनडे चौके लगाने वाले भी इकलौते इंग्लिश बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी

    ताज़ा खबरें

    'केसरी वीर' की रिलीज पर सलमान खान ने बढ़ाया सूरज पंचोली का हौसला, लिखा- सूरज चमकेगा  सलमान खान
    टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे तेज 13,000 रन टेस्ट क्रिकेट
    मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज कोरोना वायरस
    फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध  राजकुमार राव

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की 13 सदस्यीय टीम क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: आठ साल में पहली बार होम टेस्ट मिस कर सकते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड दौरे की तैयारी में जुटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स, टी-20 विश्वकप रद्द होना तय! BCCI
    ECB ने की आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होम सीरीज़ के शेड्यूल की घोषणा पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    19 सितंबर से शुरू होगा IPL, 08 नवंबर को फाइनल; बृजेश पटेल ने किया कन्फर्म इंडियन प्रीमियर लीग
    भविष्य में रिचर्ड्स-बॉथम ट्रॉफी के लिए टेस्ट सीरीज़ खेलेंगे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस के बीच टी-20 क्रिकेट की वापसी, आने वाले दिनों में खेली जाएंगी ये लीग्स इंडियन प्रीमियर लीग
    कोई डॉक्टर था तो कोई वैन ड्राइवर, क्रिकेटर बनने से पहले ये काम करते थे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट

    महेंद्र सिंह धोनी

    आज ही के दिन धोनी ने लगाया था वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    जब आशीष नेहरा ने धोनी को दी थी गाली, गेंदबाज ने अब दी प्रतिक्रिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    आशीष नेहरा को धोनी की याद दिलाता है यह युवा भारतीय खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    हनुमा विहारी ने चुना अपना फेवरिट क्रिकेटर और कप्तान, इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट वनडे ओपनर विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025