LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए में जड़ा सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े 
ब्रायन बेनेट ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए में जड़ा सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े 

May 23, 2025
08:28 pm

क्या है खबर?

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे चार-दिवसीय टेस्ट में शतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और इंग्लैंड के खिलाफ पहला शतक रहा। उन्होंने सिर्फ 97 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 565/5 का पड़ा जैसा स्कोर बनाया था। आइए बेनेट की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही बेनेट की पारी 

बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और खराब गेंदों को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। उन्होंने कप्तान क्रेग एर्विन के साथ मिलकर 98 गेंदों में 65 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने शॉन विलियम्स के साथ मिलकर 71 गेंदो पर 60 रन जोड़े। जिम्बाब्वे के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि, बेनेट ने एक छोड़ संभाले रखा। जो रूट ने बेन स्टोक्स की गेंद पर उनका एक आसान कैच भी छोड़ा।

रिकॉर्ड

बेनेट ने किया ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम 

बेनेट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विलियम्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। विलियम्स ने साल 2016 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 106 गेंदों में शतक लगाया था। तीसरे स्थान पर नील जॉनसन हैं। उन्होंने 1998 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 107 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ दिया था। बेनेट 100 गेंदों से कम में शतक पूरा करने वाले जिम्बाब्वे के पहले बल्लेबाज भी हैं।

Advertisement

उपलब्धि

ये बड़ी उपलब्धि बेनेट ने की अपने नाम 

बेनेट इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ने वाले जिम्बाब्वे के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले मर्रे गुडविन ने साल 2000 में यह कारनामा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में 250 गेंदों का सामना करते हुए 148 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 20 चौके निकले थे। वह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। मैच की दूसरी पारी में गुडविन 1 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

Advertisement

करियर

बेनेट के टेस्ट करियर पर एक नजर 

बेनेट ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2024 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 12 पारियों में 42 से ज्यादा की औसत से 400 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। 2 शतक के अलावा इस खिलाड़ी के बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का एक और शतक अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया है।

Advertisement