Loading...
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Sep 21, 2026
05:07 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज इसी साल जनवरी में खेली गई थी। उस सीरीज को इंग्लैंड टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड आगामी सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन करना चाहेगी। आइए इन दोनों टीमों के बीच वनडे क्रिकेट के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर

वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 79 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 38 और श्रीलंका ने 37 मैच जीते हैं।

3 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है, जबकि एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है।

दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में श्रीलंका और इंग्लैंड ने 2-2 मैच जीते हैं।

वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

सीरीज

साल 2014 के बाद इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती श्रीलंका 

दोनों टीमें कुल 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं। इनमें से 7 सीरीज इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि 6 सीरीज श्रीलंका ने अपने नाम की हैं।

दोनों टीमों के बीच एक वनडे सीरीज ड्रॉ रही है।

इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 6 वनडे सीरीज खेली गई हैं।

इंग्लैंड की टीम ने 4 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 2 में जीत मिली है। श्रीलंका ने आखिरी बार इंग्लैंड में साल 2014 में वनडे सीरीज जीती थी

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

इंग्लैंड से इन खिलाड़ियों ने किया है उम्दा प्रदर्शन

श्रींलका के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट हैं। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 29 पारियों में 67.85 की औसत के साथ 1,425 रन (शतक- 3) बनाए हैं।

इयोन मोर्गन ने श्रीलंका के विरुद्ध 29 पारियों में 35.58 की औसत से 854 रन (अर्धशतक-8) बनाए हैं।

गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन ने 24 मैचों में 26.97 की औसत से 34 विकेट लिए हैं।

वहीं, आदिल राशिद ने 18 मैचों में 32.72 की औसत से 22 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

खिलाड़ी

श्रीलंका के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कुमार संगाकारा ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 41 पारियों में 47.79 की औसत से 1,625 रन निकले हैं।

वहीं, सक्रिय बल्लेबाजों में कुसल मेंडिस ने 13 मैचों में 35.5 की औसत से 426 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा 30 पारियों में 26.75 की औसत से 48 विकेट लिए हैं।

सक्रिय गेंदबाजों में कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाया।

ADVERTISEMENT