NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / आसान नहीं होगा इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका को हराना, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नज़र
    खेलकूद

    आसान नहीं होगा इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका को हराना, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नज़र

    आसान नहीं होगा इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका को हराना, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नज़र
    लेखन मोहम्मद वाहिद
    May 29, 2019, 03:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आसान नहीं होगा इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका को हराना, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नज़र

    क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में खेला जाएगा। क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बृहस्पतिवार को केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड 2019 विश्व कप के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन उसके लिए साउथ अफ्रीका को हराना आसान नहीं होगा। वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के आंकड़ो पर एक नज़र।

    वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड प्रदर्शन पर एक नज़र

    वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका 59 बार आमने-सामने आ चुके हैं। जिसमें 26 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, तो 29 मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है। वहीं एक मैच टाई और तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं रहा था।

    दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक और लोवेस्ट टीम टोटल

    वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड का सर्वाधिक टीम टोटल 9 विकेट पर 399 रन है। जबकि अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा 6 विकेट पर 354 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने अफ्रीका के खिलाफ छह बार 300 से ज़्यादा और अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच बार 300 से ज़्यादा रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका का लोवेस्ट टीम टोटल 83 रन है। जबकि इंग्लैंड ने अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम 103 रन बनाए हैं।

    विश्व कप में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड प्रदर्शन पर एक नज़र

    विश्व कप में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें कुल 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें 3 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, तो 3 मैचों में ही साउथ अफ्रीका को जीत मिली है।

    दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा और सबसे कम रनों के अंतराल से जीत

    वनडे में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे ज़्यादा रनों के अंतराल से जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। 2008 में इंग्लैंड ने अफ्रीका को 126 रनों से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 1999 में इंग्लैंड को 122 रनों से हराया था। वहीं सबसे कम रनों के अंतराल से जीत का रिकॉर्ड अफ्रीका के नाम है। 2000 में अफ्रीका ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया था। इंग्लैंड 2017 में अफ्रीका को 2 रन से हरा चुकी है।

    एक पारी में सबसे ज़्यादा अतिरिक्त रन

    वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने 1998 में अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में 34 रन अतिरिक्त के रूप में दिए थे।

    दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

    वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच किसी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कैलिस के नाम है। कैलिस ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 मैचों में 1,054 रन बनाए हैं। मौजूदा बल्लेबाज़ों में इयोन मोर्गन के नाम अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 497 रन हैं। साथ ही जो रूट के नाम 9 मैचों में 477 रन हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 8 मैचों में 463 रन बनाए हैं।

    दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

    वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे ज़्यादा विकेट इंग्लैंड के डैरेन गॉफ के नाम हैं। गॉफ ने अफ्रीका के खिलाफ 29 मैचों में 51 विकेट लिए हैं। मौजूदा गेंदबाज़ों में अफ्रीका के कगीसो रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। साथ ही इमरान ताहिर ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के मोईन अली ने अफ्रीका के खिलाफ 7 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।

    दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा शतक और अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़

    साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच वनडे में सबसे ज़्यादा शतक ग्रीम स्मिथ और पीटरसन 3-3 के नाम है। मौजूदा बल्लेबाज़ों में जो रूट और क्विंटन डिकॉक के नाम 2-2 शतक हैं। सबसे ज़्यादा अर्धशतक कैलिस (9) के नाम हैं। लेकिन मौजूदा बल्लेबाज़ों में अफ्रीका के लिए हाशिम आमला ने सबसे ज़्यादा आठ और इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने सबसे ज़्यादा छह अर्धशतक लगाए हैं। डिकॉक और रूट के नाम 3-3 अर्धशतक हैं।

    एक पारी में सबसे ज़्यादा रन

    साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 150 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए जो रूट ने अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में सबसे ज़्यादा 125 रन बनाए हैं। मौजूदा बल्लेबाज़ों में इंग्लैंड के जोस बटलर और इयोन मोर्गेन सबसे ज़्यादा 2-2 बार शून्य पर आउट हुए हैं। ओवर ऑल अफ्रीका के लिए शॉन पोलाक सबसे ज़्यादा 6 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    जानिए क्यों इंग्लैंड नहीं जीत सकती है 2019 विश्व कप क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: इंग्लैंड की फाइनल 15 सदस्यीय टीम घोषित, डॉसन और आर्चर को मिला मौका क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट विश्व कप: दो देशों के लिए विश्व कप खेल चुके खिलाड़ियों पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    #ENGvPAK: वनडे में ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, पाकिस्तान को 4-0 से हराया पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप 2019: रेटिंग द्वारा जानिए किस टीम के सलामी बल्लेबाज़ हैं ज़्यादा मज़बूत रोहित शर्मा
    विश्व कप 2019: बांग्लादेश-न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैचों से भारत को सीखना चाहिए ये सबक विराट कोहली
    विश्व कप 2019: इंग्लैंड से लेकर अफगानिस्तान तक, जानिए सभी टीमों की मज़बूती और कमज़ोरी भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: रेटिंग द्वारा जानिए किस टीम का विकेटकीपर बल्लेबाज़ है ज़्यादा मज़बूत महेंद्र सिंह धोनी

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    2019 विश्व कप: रेटिंग द्वारा जानिए किस टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं ज़्यादा मज़बूत क्रिकेट समाचार
    1975 से 2015: हर विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ और उनका प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    विश्व कप के इतिहास के वो बड़े रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है क्रिकेट समाचार
    2019 विश्व कप में खराब प्रदर्शन, खत्म कर सकता है इन खिलाड़ियों का वनडे करियर मोहम्मद आमिर

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2019: दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, पहले मुकाबले से बाहर हुआ यह बड़ा खिलाड़ी डेल स्टेन
    विश्व कप 2019: अलग रंग की अवे जर्सी में खेल सकती है भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन, चोकर्स का टैग मिटाना चाहेगी ये टीम क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका नहीं जीत पाएगी 2019 विश्व कप, जानें कारण फाफ डु प्लेसिस

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023