Loading...
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: लॉर्ड्स के मैदान पर दोनों टीमों का टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?
27 अगस्त से खेला जाएगा लॉर्ड्स टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: लॉर्ड्स के मैदान पर दोनों टीमों का टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?

Aug 25, 2026
01:00 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में करारी हार मिली थी। अब 27 अगस्त से सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाना है। यह मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने इस ऐतिहासिक मैदान पर अपने पिछले 2 मैचों में जीत दर्ज की थी और मेहमान टीम इस क्रम को बरकरार रखना चाहेगी। इस मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

पाकिस्तान 

लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने जीते 5 टेस्ट 

क्रिकइंफो के अनुसार, 1954 में पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

टेस्ट इतिहास में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में कुल 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत और इतने ही मैचों में हार मिलीं। इस बीच 6 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए।

ऑस्ट्रेलिया (18) और दक्षिण अफ्रीका (7) ही ऐसी मेहमान टीमें हैं जिन्होंने 'क्रिकेट के मक्का' में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीते हैं।

इंग्लैंड 

लॉर्ड्स में कैसा रहा है इंग्लैंड का प्रदर्शन?

इंग्लैंड ने 1884 और 2026 के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर कुल 147 टेस्ट मैच खेले हैं।

मेजबान टीम ने यहां 61 मैच जीते हैं और 35 हारे हैं, जबकि 51 मैच ड्रॉ रहे हैं।

इस मैदान पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट 2010 में जीता था।

टेस्ट क्रिकेट में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड बांग्लादेश, आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ अजेय रहा है।

ADVERTISEMENT

पाकिस्तान  

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स में किया है कमाल 

लॉर्ड्स में सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज इंजमाम उल हक हैं। उन्होंने इस मैदान पर 54.85 की औसत से 384 रन बनाए थे।

मोहसिन खान ने यहां 105.33 की औसत से 316 रन बनाए थे। बाबर ने यहां पर अपनी इकलौती पारी में 68 रन बनाए हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 22.44 की औसत से लॉर्ड्स में 18 विकेट लिए थे।

पूर्व दिग्गज वकार यूनिस ने 21.29 की औसत से 17 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT

इंग्लैंड 

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स में किया है उम्दा प्रदर्शन 

इंग्लिश कप्तान जो रूट ने लॉर्ड्स में 53.04 की औसत से 2,175 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल हैं।

उनके अलावा सिर्फ ग्राहम गूच (2,015) ने यहां 2,000 से अधिक रन बनाए हैं।

बेन डकेट यहां पर 51.7 की औसत से 517 रन बना चुके हैं।

गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन ने इस ऐतिहासिक मैदान पर सर्वाधिक 123 विकेट लिए हैं।

एंडरसन के साथी खिलाड़ी रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने यहां पर 113 सफलताएं हासिल की थी।

ADVERTISEMENT