NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जोस बटलर ने लिस्ट-A में पूरे किए 7,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जोस बटलर ने लिस्ट-A में पूरे किए 7,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 
    जोस बटलर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जोस बटलर ने लिस्ट-A में पूरे किए 7,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 05, 2023
    03:41 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में 2 रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में 4 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,500 रन पूरे कर लिए और इसके बाद लिस्ट-A क्रिकेट में उनके 7,000 रन भी पूरे हुए।

    बटलर ने मैच में 42 गेंद का सामना किया और 43 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हुए।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    लिस्ट-A

    बटलर ने लिस्ट-A में पूरे किए 7,000 रन 

    इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने लिस्ट-A क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 11 रन बनाते ही लिस्ट-A क्रिकेट में 7,000 रन पूरे कर लिए।

    उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में लगभग 45 की औसत से रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा है। उन्होंने 118.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    उन्होंने 13 शतक और 41 अर्धशतक भी लगाए हैं। 46 बार यह खिलाड़ी नाबाद रहा है।

    जानकारी

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 36 से ज्यादा की औसत से करते हैं बल्लेबाजी

    बटलर ने 336 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 36 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी की है। उनकी स्ट्राइक रेट अंतरराष्ट्री क्रिकेट में 92.34 की रही है। उनके बल्ले से कुल मिलाकर 14 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं।

    खिलाड़ी 

    10,500 रन बनाने वाले इंग्लैंड के 10वें बल्लेबाज 

    बटलर इंग्लैंड के लिए 10,500 रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन जो रूट ने बनाए हैं। उन्होंने 18,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    दूसरे स्थान पर टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (15,737) हैं। कुक के बाद केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन (13,779) बनाए हैं।

    सक्रिय खिलाड़ियों में जॉनी बेयरस्टो के नाम भी 11,000 से ज्यादा रन है। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन सचिन तेंदुलकर (34,357) ने बनाए हैं।

    टेस्ट

    टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन? 

    बटलर अब टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर नहीं आते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 57 मुकाबले खेले हैं और इसकी 100 पारियों में 31.94 की औसत से 2,907 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 रन रहा है। वह 9 बार नाबाद भी रहे हैं। बटलर ने अपना पहला टेस्ट साल 2014 में खेला था।

    उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 5 जनवरी, 2022 को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    टी-20

    टी-20 क्रिकेट में कैसे हैं बटलर के आंकड़े?

    बटलर ने इंग्लैंड के लिए 109 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 100 पारियों में 21 बार नाबाद रहते हुए इस खिलाड़ी ने 2,766 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.01 का रहा है।

    उन्होंने 144.66 की स्ट्राइक रेट से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन रहा है।

    बटलर ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 1 शतक और 20 अर्धशक लगाए हैं। यह खिलाड़ी बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए भी जाना जाता है।

    वनडे

    वनडे क्रिकेट में बटलर के आंकड़े

    बटलर ने इंग्लैंड के लिए 170 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 40 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4,500 से ज्यादा रन निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 117.98 की रही है।

    उन्होंने वनडे में 25 अर्धशतक और 11 शतक लगाए हैं। वह 26 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा है।

    साल 2023 में बटलर ने वनडे में 60 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    तीसरा वनडे: बेन स्टोक्स की रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चौथा वनडे: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे: लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: डेविड मलान ने जमाया वनडे करियर का 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र ने चौथे वनडे में लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टिम साउथी और डेरिल मिचेल वनडे विश्व कप 2023 से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट टिम साउथी
    इंग्लैंड ने चौथे वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर 3-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज का शेड्यूल, इतिहास और अहम आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: क्या है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ये रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम  श्रेयस अय्यर
    वनडे विश्व कप 2023: डेविड वार्नर टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े डेविड वार्नर
    वनडे विश्व कप 2023: क्या है नीदरलैंड क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025