LOADING...
इंग्लैंड और इटली की टीमें पहली बार क्रिकेट मैदान पर होंगी आमने-सामने, जानिए जरूरी बातें 
इंग्लैंड एक और जीत अपने नाम करना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

इंग्लैंड और इटली की टीमें पहली बार क्रिकेट मैदान पर होंगी आमने-सामने, जानिए जरूरी बातें 

Feb 15, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सामना इटली क्रिकेट टीम से होगा। ये पहला मौका होगा जब किसी भी प्रारूप में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और उसे 2 में जीत मिली है। इटली ने अब तक 1 मैच जीता है और उसे 1 मुकाबले में हार मिली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी अहम बातें जानते हैं।

एकादश

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है इंग्लैंड 

इंग्लैंड को भले ही पिछले मुकाबले में जीत मिली थी, लेकिन उनका शीर्षक्रम इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया है। सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट और जोस बटलर कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में वह अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे। संभावित एकादश: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और राशिद खान।

प्लेइंग इलेवन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है इटली की टीम 

इटली ने नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया था। एंथनी मोस्का (62) और जस्टिन मोस्का (60) ने शानदार पारियां खेलीं थी। इंग्लैंड के खिलाफ भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी। क्रिशन कालुगामागे गेंदबाजी में बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मानेन्टी (कप्तान), बेन मानेन्टी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान मीड (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामागे और अली हसन।

Advertisement

पिच

कैसा होगा पिच का मिजाज?

ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स का काम आसान होता है। यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है, जिससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन का रहा है।

Advertisement

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 16 फरवरी को कोलकाता में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 16 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों को पूरा मैच आराम से देखने को मिलेगा।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

बैंटन ने पिछले 10 मैचों में 232 रन बनाए हैं। ब्रूक ने 9 मैचों में 172.72 की स्ट्राइक रेट से 228 रन अपने नाम किए हैं। इटली से एंथनी ने 10 मैचों में 238 रन बनाए हैं। जस्टिन 10 मैचों 280 रन बनाने में सफल रहे हैं। आदिल ने 8 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार कालुगामागे ने 9 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं। ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

इंग्लैंड और इटली के बीच यह मुकाबला 16 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement