इंग्लैंड बनाम भारत: ट्रैफिक में फंसी भारतीय टीम, पांचवें टी-20 में टॉस में हुई देरी
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम का 5वां मैच साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होना था, अब इसमें देरी हुई है। क्रिकबज के मुताबिक, भारतीय टीम ट्रैफिक में फंसी रही और इसके चलते तय समय तक टॉस संभव नहीं हो पाया। बता दें कि इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनाई हुई है।
सीरीज
सीरीज गंवा चुकी है भारतीय टीम
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 0-3 से पिछड़ रही है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इसके बाद अगले 3 मैचों में हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली मेजबान टीम ने श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम को हराया। साल 2019 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने किसी भी प्रारूप में भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीती है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Toss delayed between England and India as Indian team is stuck in traffic.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 11, 2026
पिच
कैसा है पिच का मिजाज?
द रोज बाउल की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की उम्मीद रहती है। हालांकि, बल्लेबाज शुरुआती चुनौती पार कर लें तो बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। मध्य ओवरों में सतह थोड़ी धीमी पड़ने से स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच रोचक मैच की उम्मीद की जा सकती है।
जानकारी
7:30 बजे से शुरू होगा मैच
क्रिकबज के अनुसार, टॉस शाम 7:15 बजे होगा और मैच 7:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम मैदान पर देरी से पहुंची है और वार्मअप के चलते मैच में देरी होगी।