LOADING...
अक्षर पटेल 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने, जानिए उनके आंकड़े
अक्षर पटेल ने पूरे किए 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट

अक्षर पटेल 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने, जानिए उनके आंकड़े

Jul 04, 2026
11:20 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में केवल 20 ही रन खर्च किए। इस विकेट के साथ ही उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले कुल चौथे भारतीय और पहले भारतीय स्पिनर बने हैं। आइए उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

भारत के लिए अर्शदीप ने चटकाए हैं सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट

भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 133 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सूची में जसप्रीत बुमराह (121) दूसरे और हार्दिक पांड्या (114) तीसरे नंबर पर है। इस तरह से अब अक्षर भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इसी तरह वह 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं। युजवेंद्र चहल 96 विकेटों के साथ बाद दूसरे स्थान पर हैं।

करियर

कैसा रहा है अक्षर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

अक्षर ने साल 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 98 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 91 पारियों में 21.59 की औसत और 7.38 की इकॉनमी से 100 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। वह एक बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 का रहा है। वह 61 पारियों में एक अर्धशतक से 736 रन भी बना चुके हैं।

Advertisement