LOADING...
इंग्लैंड बनाम भारत: चौथे टी-20 मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
भारतीय टीम इस मुकाबले को हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड बनाम भारत: चौथे टी-20 मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Jul 08, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम को लगातार 2 मुकाबलों में हार मिली है। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें चौथे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करने पर होंगी। वहीं, हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड यह मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।

हेड-टू-हेड

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी 

भारत और इंग्लैंड के बीच 33 टी-20 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 18 मुकाबलों में जीत (ड्रॉ-1) मिली है। 14 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम को 4 मैच में जीत और 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम को 3 में जीत मिली है।

भारत

ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर प्रदर्शन नहीं कर सका था। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में चौथे मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

इंग्लैंड

ऐसी हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही इंग्लैंड अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव के मूड में नहीं होगी। अनुभवी जोस बटलर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और अनुभवी आदिल राशिद एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी को परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।

Advertisement

पिच रिपोर्ट

कैसी होगी पिच? 

काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटे मैदान के कारण बड़े शॉट लगाना आसान होता है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम से मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है। टी-20 में यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

जानकारी

ऐसा रहेगा मौसम 

एक्यूवेदर के अनुसार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में एक मजेदार मैच देखने को मिल सकता है।

प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर 

इंग्लैंड के लिए बेथल ने पिछले 10 मैच में 39.25 की औसत और 153.92 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं। ब्रूक के बल्ले से पिछले 10 मैच में 166.9 की स्ट्राइक रेट से 237 रन निकले हैं। सैमसन ने पिछले 7 मैच में 305 रन बनाए हैं। अभिषेक के बल्ले से पिछले 10 मैच में 302 रन निकले हैं। आदिल ने पिछले 10 मैच में 16 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप के नाम 9 मैचों में 13 विकेट है।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला 9 जुलाई को ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 10 बजे से शुरू होगा। भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement