Page Loader
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल स्टार्क ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट अपने नाम किए (तस्वीर: ट्विटर/@cricketcomau)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल स्टार्क ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Jun 30, 2023
06:15 pm

क्या है खबर?

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहली पारी में 325 रन पर सिमट गई। बेन डकेट और हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 17 ओवर में 5.20 की इकॉनमी से 88 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। स्टार्क ने 79 टेस्ट की 150 पारियों में अब तक 27.66 की औसत और 3.34 की इकॉनमी से 313 विकेट झटके हैं। उन्होंने 112 पारियों में 1,904 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

स्टार्क ने इन तीन बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

46वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टार्क ने जो रूट को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। रूट ने 19 गेंदों पर 10 रन बनाए। 62वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार्क ने बेन स्टोक्स को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया। स्टोक्स ने 58 गेंदों पर 17 रन बनाए। 68वें ओवर में उन्होंने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। ब्रूक ने 68 गेंदों पर 50 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक है।