इंग्लैंड के जेमी ओवरटन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में लिए 5 विकेट
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही 5 विकेट हॉल है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने। उनकी उम्दा गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
शानदार रही ओवरटन की गेंदबाजी
ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 7वें ओवर में जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।
उन्होंने अपने अगले ओवर में ऑलराउंडर टिम डेविड का विकेट चटकाया।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने निखिल चौधरी, जोएल डेविस और बेन ड्वारशुइस को पवेलियन की राह दिखाई।
उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 12 रन दिए और इस बीच एक मेडन ओवर भी किया।
जानकारी
कर्रन के बाद 5 विकेट वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बने
ओवरटन अब इंग्लैंड की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। इंग्लिश टीम से उनसे पहले सैम कर्रन (5/10 बनाम अफगानिस्तान, 2022) ऐसा कर चुके थे।