इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 97 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 97 रन से हराते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। होबार्ट में खेले गए मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 328 रन बनाए। मेहमान टीम से बेन डकेट ने बड़ा शतक (133) लगाया। जवाब में मेजबान टीम 46.5 ओवर में 231 रन पर सिमट गई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती इंग्लिश टीम
इंग्लैंड से टॉम बैंटन (44) और डकेट (133) ने जोरदार शुरुआत दिलाई। वहीं मध्यक्रम में विल जैक्स ने 48 गेंदों में 59 रन बनाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलिया से जैक एडवर्ड्स ने 4 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मिचेल मार्श (1) और ट्रेविस हेड (4) जल्दी आउट हुए।
खराब शुरुआत के बाद मैट रेनशॉ ने अर्धशतक (55) लगाया। उनके अलावा एलेक्स कैरी (37) और जैक एडवर्ड्स (31) भी जीत नहीं दिला सका।
जानकारी
सोनी बेकर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
इंग्लैंड की ओर से सोनी बेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए। यह उनके युवा करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया। लियाम डॉसन के खाते में 3 विकेट आए।
डकेट
डकेट ने लगाया अपना वनडे में 7वां शतक
बेलेरिव ओवल स्टेडियम में डकेट ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बैंटन (44) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े।
डकेट ने निरंतर अंतराल पर रहे विकेटों के बीच 94 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।
वह 115 गेंदों में 133 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 3 छक्के भी लगाए।
औसत
ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे बेहतर औसत वाले बल्लेबाज हैं डकेट
डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 पारियों में 69 की औसत से 600+ रन बनाए हैं।
वह कंगारू टीम के खिलाफ सबसे बेहतर औसत वाले बल्लेबाज (कम से कम 9 पारी) हैं।
उन्होंने इस मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ा है।
बाबर ने कंगारू टीम के खिलाफ 16 पारियों में 62.38 की औसत से 811 रन बनाए हैं।
एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 59.5 की औसत से रन बनाए थे।
जैक्स
जैक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना चौथा अर्धशतक लगाया
जैक्स ने अपने वनडे करियर का कुल 8वां अर्धशतक लगाया। वह 48 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए।
अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में जैक्स का प्रदर्शन शानदार रहा है।
उन्होंने सिर्फ 8 पारियों में 4 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने 42 की औसत और 100.68 की स्ट्राइक रेट से कुल 294 रन बनाए हैं।
जैक एडवर्ड्स
जैक एडवर्ड्स ने लिए 4 विकेट
एडवर्ड्स ने बैंटन का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई।
इसके बाद अपने आखिरी स्पेल में इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सैम कर्रन, लियाम डॉसन और अच्छी लय में दिख रहे जैक्स को आउट किया।
जैक्स के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई और एडवर्ड्स ने 5.3 ओवर में 31 रन दिए।
यह इंग्लैंड के विरुद्ध उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
उनके अब 5 वनडे में 9 विकेट हो गए हैं।
जानकारी
ऑस्ट्रेलिया में तीसरी बार वनडे सीरीज जीती इंग्लिश टीम
इंग्लैंड ने 2018 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को जीता है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कुल तीसरी बार कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 1974-75 और 2018 में वनडे सीरीज जीती थी।