Loading...
इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया (फाइल तस्वीर)

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Nov 27, 2026
05:11 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम 16.5 ओवर में 108 रन ही बना पाई थी। जवाब में बारिश के कारण इंग्लैंड का लक्ष्य 93 रन का हो गया था, जिसे उसने 8.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सैम हार्पर ने 14 गेंदों में सर्वाधिक 26 रन बनाए।

उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि लियाम डॉसन को 3 सफलताएं मिलीं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के लिए अन्यूरिन डोनाल्ड ने 32 और जॉर्डन कॉक्स ने 33 रन की पारियां खेलीं।

गेंदबाजी

शानदार रही ओवरटन की गेंदबाजी 

ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 7वें ओवर में जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

उन्होंने अपने अगले ओवर में ऑलराउंडर टिम डेविड का विकेट चटकाया।

इसके बाद दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने निखिल चौधरी, जोएल डेविस और बेन ड्वारशुइस को पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 12 रन दिए और इस बीच एक मेडन ओवर भी किया। उनकी इकॉनमी 3 की रही।

ADVERTISEMENT

दूसरे

5 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बने ओवरटन

ओवरटन अब इंग्लैंड की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं।

इंग्लैंड की टीम से उनसे पहले सिर्फ सैम कर्रन (5/10 बनाम अफगानिस्तान, 2022) ही ऐसा कारनामा कर पाए हैं।

क्रिकबज के मुताबिक, ओवरटन अब ऑस्ट्रलिया के विरुद्ध 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले अजंता मेंडिस (6/16, पल्लेकेले, 2011) और मोहम्मद नवाज (5/18, लाहौर, 2026) ऐसा कर चुके थे।

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने घर पर बनाया अपना न्यूनतम स्कोर 

ओवरटन की घातक गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया की पारी 16.5 ओवर में सिर्फ 108 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की टीम से ज्यादातर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जेक फ्रेजर मैकगर्क के बल्ले से 22 रन निकले।

यह कंगारू टीम का अपने घर पर खेलते हुए इस प्रारूप में सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 2022 में सिडनी में सिर्फ 111 रन पर सिमट गई थी।

ADVERTISEMENT