Loading...
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में किया कमाल, एक ओवर में झटके 2 विकेट
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में एक ओवर में ही 2 विकेट चटका लिए

दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में किया कमाल, एक ओवर में झटके 2 विकेट

Aug 25, 2026
02:23 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अब अपनी जादुई गेंदबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की उपकप्तानी कर रहे सूर्यवंशी ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ अपनी स्पिन गेंदबाजी का जलवा बिखेरते हुए एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर सभी को हैरत में डाल दिया।

गेंदबाजी

सूर्यवंशी ने एक ही ओवर में किए 2 शिकार

नॉर्थ ईस्ट जोन की पारी के 28वें ओवर में सूर्यवंशी ने विरोधी टीम के मध्यक्रम को झंकझौर दिया।

सूर्यवंशी ने ओवर की दूसरी गेंद पर क्रीज पर जमे हुए बल्लेबाज लिंगदोह को बड़ा शॉट खेलने के जाल में फंसाया और कैच आउट कर दिया।

इसके बाद ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने नए बल्लेबाज लेमतूर विकेटकीपर और कप्तान ईशान किशन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

सूर्यवंशी अब तक 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटका चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

निराशा

पहली पारी में नहीं चला सूर्यवंशी का बल्ला

वैभव ने जहां एक तरफ गेंदबाजी में कमाल किया, वहीं ओपनिंग या ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए वे पूरी तरह फ्लॉप रहे।

वे महज 6 गेंद खेल सके और 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ईस्ट जोन के लिए संकटमोचक बनते हुए शाहबाज अहमद ने 167 रनों की जबरदस्त मैराथन पारी खेली, जिसके दम पर ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए मजबूत स्थित में आ गई।

ADVERTISEMENT